home page

Gujarat Election Results Live : गुजरात में भाजपा मारने जा रही है बाज़ी, कांग्रेस और आप का हो रहा बुरा हाल

गुजरात के इलेक्शन में भाजपा सबसे आगे जा रहे है और दूसरी तरफ आप और कांग्रेस की हालत गुजरात में बहुत बुरी हो रही है।  साफ साफ देखा जा सकता है के इस बार भी गुजरात में भाजपा की सरकार बनेगी।  
 | 

HR Breaking News, New Delhi : गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं

हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे
गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड़ पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार चली गई, कांग्रेस-AAP का बुरा हाल
रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे
गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है।

रवींद्र जडेजा की पत्नी फिर आगे निकलीं
रुझानों में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा फिर से आगे निकल गई हैं। कुछ देर पहले वह तीसरे नंबर पर खिसक कर चली गई थीं। वह जामनगर नॉर्थ से मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने यहां से बिपेंद्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को टिकट दिया था। 


रुझानों में मोरबी का मसीहा आगे, AAP की स्थिति थोड़ी सुधरी
मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकल गए हैं। भाजपा की बात करें तो 150 सीटों पर आगे है।  वहीं आम आदमी पार्टी की स्थिति थोड़ी सुधरी है जो कि 9 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कर रहे लीड
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही, आप की स्थिति में सुधार
 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खातों में 4 सीटें गई हैं।  बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है।

AAP के सीएम चेहरा ईशुदान गढ़वी आगे
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी आगे चल रहे हैं। वे द्वारका जिले की खंभालिया सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के मुलुभाई बेरा और कांग्रेस के विक्रमभाई मैडम उम्मीदवार हैं।

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 139 सीटों पर आगे चल रही
 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 138 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी
शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आप फिलहाल छह सीटों पर आगे आई है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही
शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे चल रही हैं।