home page

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में निरंतर आ रही गिरावट, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!, जानें नए रेट्स

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम निरंतर गिर रहे हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि यदि लगातार कच्चे तेल में गिरावट होती रही तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। जानें पूरी जानकारी.. 
 | 
कच्चे तेल में आई गिरावट, सस्ता होगा पेट्रोल डीजल, देखें नए रेट

HR Breaking News, New Delhi:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जानकारों के मुताबिक कि कच्चे तेल की कीमत में नरमी के बीच अगर लगातार गिरावट आई तो राष्ट्रीय  बाजार में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।  
 

इसे भी देखें : सोना ऑलटाइम हाई से 5500 रुपये और चांदी 24900 रुपये मिल रही सस्ती, देखें नए रेट


तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। ऑयल कंपनियों की तरफ से आज एक बार फिर आम आदमी को बड़ी राहत दी गई है। तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो वहां पेट्रोल (Petrol Price Delhi) 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल (Diesel Price Delhi) के लिए लोगों को 89.62 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं अन्य शहरों में क्या है ताजा भाव- 
 

महानगरों में क्या है रेट 

दिल्ली 
पेट्रोल - 96.72 रुपये 
डीजल - 89.62 रुपये 

मुंबई 
पेट्रोल - 106.31 रुपये 
डीजल - 94.27 रुपये 

चेन्नई 
पेट्रोल - 102.63 रुपये 
डीजल - 94.24 रुपये 

कोलकाता 
पेट्रोल - 106.03 रुपये 
डीजल - 92.76 रुपये 

अलग-अलग प्रदेश की राजधानी में क्या है रेट 

लखनऊ 
पेट्रोल- 96.57 रुपये 
डीजल- 89.76 रुपये 

पटना 
पेट्रोल- 107.24 रुपये 
डीजल- 94.02 रुपये 

भोपाल 
पेट्रोल- 108.65 रुपये 
डीजल- 93.90 रुपये 

रांची 
पेट्रोल- 99.84 रुपये 
डीजल- 94.65 रुपये 

जयपुर
पेट्रोल- 108.48 रुपये 
डीजल- 93.72 रुपये 

(नोट: रेट प्रति लीटर के हिसाब से)

और देखें : आज से बढ़ गए दूध, दही और लस्सी के दाम, चेक करें ताजा रेट

चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं