home page

Weather Update: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम

Haryana Weather Update आज सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ फिर दक्षिणी हरियाणा को भिगोएगा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक 9 फरवरी को दक्षिण हरियाणा पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में देखने को मिल सकता है असर।
 | 

मौसम में उतार-चढ़ाव की गतिविधियां लगातार जारी हैं। बरसात के बाद अब सुबह के समय धुंध और दिन में मौसम साफ हो जाता है। लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रात का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। कड़ाके की ठंड अभी भी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें.....

हरियाणा में छात्रों को हर महीने मिलेगी स्कालरशिप, पास करना होगा ये एग्जाम

हालांकि दिन के तापमान में मामूली सुधार जरूर हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ छह फरवरी को पश्चिमी हिमालय पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन इसका आंशिक असर आठ फरवरी से प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम एक बार फिर से परिवर्तित होगा।


9 फरवरी को पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका प्रभाव उत्तरी मैदानी इलाकों में हल्की छिटपुट वर्षा के रूप में महसूस किया जाएगा। दक्षिणी हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसलिए, उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 8 फरवरी से फिर से वृद्धि होगी। गौरतलब है कि पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में 2 से 4 फरवरी के बीच भारी बर्फ़बारी हुई। अब पहाड़ों पर मौसम साफ हो गया है। 6 फरवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें.....

ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, हरियाणा के इस जिले में कोरोना से 20 दिन में 21 मौत


लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से संतुलित रहेगा तापमान

मौसम विभाग का मानना है कि एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में अचानक वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी। अचानक मौसम हुई गर्मी से जनजीवन व फसलों पर व्यापक असर हो सकता है। जिससे बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ निजात देने में सहयोगी साबित हो रहे हैं।

अभी रात का तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की उम्मीद है, लेकिन आगामी दिनों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक जा सकता है। अगले सप्ताह दिन का तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा सकता है।