home page

DA Hike July 2025 : आ गए आंकड़े, इस बार डीए में होगी तगड़ी बढ़ौतरी

DA Hike 2025 :केंद्रीय कर्मचारियों की अब बल्ले बल्ले हो जाएगी। उनके लिए एक और बड़ा अपडेट आया है कि इस बार डीए (Dearness Allowance 2025) में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। डीए बढ़ौतरी से पहले जारी किए जाने वाले आंकड़े भी अब आ चुके हैं। आइये जानते हैं इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का कितने प्रतिशत डीए बढ़ेगा।

 | 
DA Hike July 2025 : आ गए आंकड़े, इस बार डीए में होगी तगड़ी बढ़ौतरी

HR Breaking News (DA july 2025) केंद्र सरकार की ओर से हर साल 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए  (DA latest update) संशोधित किया जाता है। पहली डीए बढ़ौतरी सरकार की ओर से की जा चुकी है। अब दूसरी डीए बढ़ौतरी जुलाई से दिसंबर तक की जानी है। इसके लिए आंकड़े भी आ गए हैं, यह तय हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों (central govt employees DA) के डीए में इस बार तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। खबर में जानिये पूरी डिटेल-

 


इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए -


केंद्र सरकार की ओर से छह माह के AICPI आंकड़ों के औसत आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA hike 2025) में बढ़ौतरी तय की जाती है। ये आंकड़े जनवरी से लेकर मई तक के आए हैं। मई में यह इंडेक्स 144 पर रहा है, अगर जून में भी यह इतना रहता है या इससे कुछ बढ़ता है तो डीए में 4 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (DA hike latest news) तय मानी जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों का कुल डीए 55 से बढ़कर 59 प्रतिशत हो जाएगा।

 


डीआर में भी होगी बढ़ौतरी-


सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए डीए (DA news) और पेंशनर्स के लिए डीआर में बढ़ौतरी की जाती है, ताकि महंगाई का असर उनके वेतन और पेंशन पर न पड़े। कर्मचारियों व पेंशनर्स को महंगाई से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए ही डीए व डीआर (DA/DR hike) में बढ़ौतरी की जाती है। अब जुलाई  से लेकर दिसंबर तक कर्मचारियों के डीए सहित पेंशनर्स के डीआर (dearness relief) में भी 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है।

 

 

 

हर महीने मिलेगी इतनी राशि ज्यादा-


अगर इस बार DA बढ़ोतरी (DA update) का आंकड़ा 4 प्रतिशत तक रहा तो 18 हजार बेसिक सैलरी (basic salary hike) पाने वाले कर्मचारी को 720 रुपये हर महीने अधिक मिलेंगे। पेंशनर्स की राशि में भी उनकी पेंशन के अनुपात में यह रकम बढ़ेगी।  डीआर बढ़ने से पेंशनर्स को भी महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल पेंशनर्स को 9 हजार रुपये न्यूनतम पेंशन मिलती है।

 

बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए-


जब कर्मचारियों का कुल डीए (dearness allowance hike) 60 प्रतिशत के करीब पहुंच जाता है या नया वेतन आयोग लागू हो जाता है तो डीए (DA merger) को बेसिक सैलरी में मर्ज करने के चांस बढ़ जाते हैं। ये दोनों ही स्थिति अब साल 2026 तक बन रही हैं। तब तक कर्मचारियों का डीए भी 60 प्रतिशत के करीब होगा और नया वेतन आयोग (8th pay commission) भी लागू हो सकता है। ऐसे में संभावना है कि कर्मचारियों के कुल डीए (Govt update on DA) को या कुछ डीए प्रतिशत को बेसिक सैलरी (basic salary hike) में मर्ज कर दिया जाए।