Expressway Updates : उत्तर प्रदेश की 37 तहसीलों से होकर गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट, सफर होगा सुहावना
Expressway Updates : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है और अब जल्द ही यूपी में एक ओर नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है। इस नए एक्सप्रेसवे (Expressway Update) के निर्माण से 8 घंटे का सफर कम हो सकेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।
HR Breaking News (Expressway Updates) राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने और जाम से छुटकारा दिलाने के लिए योगी सरकार की ओर से नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब जल्द ही यूपी में 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरने वाले एक एक्सप्रेसवे (Expressway Updates) का निर्माण किया जा रहा है। इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से रोजगार के अवसर बढ़े सकेंगे। आइए खबर में जानते हैं यूपी के इस नए एक्सप्रेसवे के बारे में।
कौन सा है यूपी का ये एक्सप्रेसवे
दरअसल, आपको बता दें कि यूपी के गोरखपुर से पहले शामली (Gorakhpur Shamli Panipat Expressway ) अब हरियाणा के पानीपत तक निर्मित इस सबसे बड़े एक्सप्रेसवे को बनाने का काम शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे की डीपीआर भी तैयार कर ली है। राज्य सरकार से बैठक के बाद इस एक्सप्रसेवे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
आठ घंटे की कम होगी दूरी
बताया जा रहा है कि मार्च 2026 तक इस एक्सप्रेस (UP Expressway Projects) वे की अधिसूचना जारी की जा सकती है। जैसे ही इस एक्सप्रेसवे की अधिसूचना जारी होती है तो 22 जिलों और 37 तहसीलों में NHAI अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। नियुक्तियां के बाद एक्सप्रेसवे के अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
ये एक्सप्रेसवे 750 किलोमीटर लंब बनेगा और इस एक्सप्रेस के बनने से पानीपत से गोरखपुर की दूरी आठ घंटे की कम हो जाएगी और यूपी के 22 जिलों को इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway) का सीधा लाभ होगा। उसके बाद गोरखपुर से यह एक्सप्रेस वे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से सीधे तौर पर कनेक्ट होगा।
किसे सौपां गया एक्सप्रेसवे का कार्यभार
पहले तो पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Shamli-Gorakhpur Expressway) के सर्वे का जिम्मा रायबरेली को दी गई थी, लेकिन अब इसका जिम्मा एनएचएआई अयोध्या के पास है। पहले यह एक्सप्रेसवे शामली तक बनाया जा रहा था और अब से बढ़ाकर पानीपत तक बढ़ाने का प्लान किया गया है। पहले पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण शामली के गोगवान जलालपुर से शुरु किया जाना था और इसे गोरखपुर में नेपाल सीमा तक बनाए जाने का प्लान था और अब इस एक्सप्रेसवे को गोरखपुर से बस्ती, गोंडा और सीतापुर रूट तय किया गया था।
अब ये होगा इस एक्सप्रेसवे का नया रूट
अब इस एक्सप्रेसवे का नया रूट (New route of expressway) नेपाल की सीमा के पास के जिलों से होकर के लखनऊ, सीतापुर, बरेली और मेरठ होते हुए शामली तक होकर जाएगा। जैसे ही इस एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट सर्वेक्षण पूरा होता है तो स एक्सप्रेसवे के DPR तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल का आवागमन सुगम होगा।
इन जिलों को होगा बंपर लाभ
पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Shamli-Gorakhpur Expressway) के निर्माण से जिन 22 जिलों को लाभ होने वाला है। उन जिलों में पानीपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर, बस्ती और गोरखपुर का नाम शामिल है। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
