home page

हरियाणा में हाड़ गला देने वाली ठंड, 29 तक नही मिलेगी राहत

हरियाणा ठंड के कारण कंपकंपा रहा हैं। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक कर बैठ गए है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 29 तारीख तक लोगों को ठंड से राहत नही मिलेनी वाली है। 
 | 

हरियाणा ठंड से कांप रहा है। मंगलवार की रात महेंद्रगढ़ में सबसे सर्द रही। 24 घंटे अधिकतर जिलों में 2 डिग्री तक पारा गिरा है। हाड फोड ठंड के चलते बड़े बुजुर्ग जहां घरों में ही दुबके हैं, वहीं परिजन बच्चों को लेकर चौकन्ना है। मकर संक्राति के बाद आम तौर पर पारा बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन हरियाणा में अब उल्ट हो रहा है।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में जल्द बनेगी नई सड़के, सरकार ऑनलाइन खरीदेगी जमीन

haryana weather update

सिरसा भी ठंडा रहा

गत 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड के बीच रात का जो तापमान दर्ज हुआ था, मंगलवार रात को भी पारा उससे मिलता जुलता ही दर्ज किया गया। सुबह के समय अधिकतर जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। सिरसा में कोहरे के कारण सुबह 60 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान भी कोहरा दिख रहा था, लेकिन यह घना नहीं था। सिरसा में रात को पारा 4.2°c रहा, जोकि महेंद्रगढ़, नारनौल के बाद हरियाणा का सबसे सर्द इलाका रहा।

ये भी पढ़ें.......

अब हरियाणा से चंडीगढ़ और हरिद्वार जाना हुआ और भी आसान, मात्र 2 घंटे में होगा सफर पूरा

haryana weather update

कई दिन पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग पहले ही रात में ठंड को लेकर चेता चुका है। 29 जनवरी तक हरियाणा में रातें जहां ठंडी रहेंगी, वहीं दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड से जो थोड़ी बहुत राहत दिन में मिलती है, वह रात को कड़ाके की सर्दी में बदल रही है। बिस्तरे भी गर्म नहीं हो पा रहे हैं। हर जिले में ठंड पुराने रिकार्ड ध्वस्त करती आ रही है।

ये भी पढ़ें.......

अब हरियाणा से राजस्थान जाना होगा आसान, हर 10 मिनट में मिलेगी रेपिड रेल की सुविधा, जानिए पूरा रूट

haryana weather update

अधिकतर जिलों में एक जैसा पारा

बीती रात की बात करें तो महेंद्रगढ़ में सबसे कम महेन्द्रगढ़ 2.9°c पारा दर्ज किया गया। पूरे हरियाणा में ये इलाका सबसे ठंडा रहा। इसी जिले के नारनौल में 4.1°c रहा। 31 दिसंबर को नारनौल का पारा 3.4 रहा था। सोनीपत और आसपास के क्षेत्र में अभी रात का पारा 5.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले वाली रात को यह 6 डिग्री था। सिरसा के बाद साथ लगता फतेहाबाद 5.4°c और दिल्ली से सटा सोनीपत सोनीपत 5.4°c पारे के साथ प्रदेश के ठंडे इलाके में शामिल रहा।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा कांग्रेस में फिर हुड्डा और सैलजा के बीच तलवार, अब यूपी में चुनाव प्रचार लेकर हुए आमने-सामने

दिनचर्या अब देरी से

haryana weather update

हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच दिनचर्या पर असर दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में अभी देर तक लोग रजाइयों में ही दुबके रहते हैं। पहले यहां 5 बजे दिनचर्या के काम शुरू हो जाते थे तो अब पशुओं को भी वे तालाबों पर ले जाने से परहेज कर रहे हैं। बच्चों को भी सुबह के समय घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। बुजुर्गों को ठंड सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। उनका तो घरों से निकलना ही मुश्किल हो गया है।