home page

Unique Love Story : सुबह-सुबह बॉयफ्रेंड के घर पहुंच प्रेमिका ने किया ये काम, कॉलेज का बहाना बनाकर आई थी घर से बाहर

सुबह सुबह प्रेमिका कॉलेज का बहाना बना कर आपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गयी और वहां जाकर किया  ज़बरदस्त ड्रामा।  बॉयफ्रेंड से शादी करने की करने लगी ज़िद्द फिर हुआ कुछ ऐसा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते 

 | 
love story

HR Breaking News, New Delhi : युवती को पास के गांव के ही एक लड़के से प्‍यार है। यह बात उसके घर वालों को पता चली तो उसे ऐसा करने से मना किया। युवती ने उनकी बात मानने से इंकार किया तो उसके घर से बाहर निकलने पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद युवती ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार के लोग भौंचक रह गए। 

प्रेमी के घर पहुंच गई युवती 
परिवार की बंदिश तोड़कर शनिवार को यह युवती मौका पाकर चुपके से अपने घर से निकल गई और सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर जाकर उसने साफ कर दिया कि अपने घर नहीं लौटेगी। अब तो प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसकी जिद देखकर लड़के का तैयार तैयार भी हो गया।


बोली- इसी घर में करूंगी शादी
इधर, कुछ ही देर बाद ही प्रेमिका के घर वाले वहां आ धमके। वे लड़की को वापस लौटने के लिए लड़के के घर वालों पर ही दबाव बनाने लगे। दूसरी तरफ युवती ने उनसे कहा कि अब वह अपने प्रेमी के घर ही रहेगी। वही उसी घर से और उसी घर में शादी करेगी।

खूब हुआ हंगामा, जुटे लोग 
युवती की बात सुनकर गर्म उसके परिवार के लोग लड़के के परिवार से भिड़ गए। खूब हंगामा हुआ। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया। प्रेमी मैरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के उपाध्याय छापर गांव का है। जबकि प्रेमिका का घर भी मैरवा थाना क्षेत्र मे ही पास के ही एक ग्राम पंचायत क्षेत्र मे है।

कई महीने से दोनों के बीच संबंध 
बताते हैं कि प्रेमी युगल के बीच कुछ महिने से प्रेम परवान चढ़ रहा था। फोन पर भी खूब बातें होने लगी थीं। दोनों छुप छुप कर मौका निकाल एक-दूसरे से मिलने लगे थे। जब लड़की के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए लड़की पर नजर रखने लगे। घर से निकलने और फोन पर बात करने पर बंदिशें लगा दीं।

स्‍वजातीय हैं प्रेमी युगल 
इसके बाद स्वजनों के विरोध की परवाह नहीं करते हुए प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। सारी बातें सुन प्रेमी के घर वालों ने सहानुभूति दिखाई। दोनों स्वजातीय बताए जा रहे हैं। प्रेमी के घर वालों को दोनों के बीच रिश्ते जोड़ना मंजूर है, लेकिन लड़की पक्ष का विरोध का इन्हें सामना करना पड़ रहा है।


महिला के गायब होने की प्राथमिकी 
नौतन (सिवान):  थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में कहा है कि एक माह पूर्व मेरी पत्नी सिवान स्थित एक मजार गई थी जो अब तक घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।