home page

Gold Buying Tips : सोना खरीदते वक्त रखे इन बातों का ध्यान वरना सुनार लगा सकता है चूना

Gold News : सोना वह कीमती धातु है जिनकी कीमत इन दिनों काफी ज्यादा ऊपर चल रही है। ऐसे में सोने की खरीदारी करते वक्त हमें काफी ज्यादा सावधान रहना चाहिए तथा कई खास बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना सुनार हमें चुना भी लगा सकता है। आइए खबर में जानते हैं सोने की खरीदारी करते वक्त में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 | 
Gold Buying Tips : सोना खरीदते वक्त रखे इन बातों का ध्यान वरना सुनार लगा सकता है चूना

HR Breaking News : (Gold Buying Tips In Hindi) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव काफी ज्यादा ऊपर जा रहे हैं। सोने और चांदी की बढ़ रही इन कीमतों को देख हर कोई इनकी खरीदारी करने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है। सोने और चांदी के लगातार बढ़ रहे भाव (Latest Gold Silver Price) को देख मार्केट में काफी ज्यादा उथल पुथल मची हुई है। सोने की कीमत काफी ज्यादा महंगी है इसी वजह से इसे बेहद संभाल कर रखा जाता है।


जिस तरह सोने की कीमतें (Gold Silver Price) ऊपर की तरफ जा रही है उसी तरह मार्केट में फ्रॉड के मामले भी लगातार नए-नए सामने आ रहे है। पिछले दिनों दिल्ली का एक बड़ा मामला सामने आया था जहां एक व्यक्ति ने सुनार से गोल्ड खरीद लिया और कुछ समय बाद जब वह फाइनेंस कंपनी के पास लोन लेने के लिए पहुंचा तो फाइनेंस कंपनी द्वारा गोल्ड ज्वेलरी को चेक किया गया और बताया गया कि यह सोना नकली (identification of real gold) है। यह बात सुन कर लोन लेने वाला ग्राहक हैरान हो गया क्योंकि उसने दुकानदार को असली सोने का पैसा दिया था।


ऐसे में गोल्ड की खरीदारी (Gold Buying Tips) करते वक्त में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए और पूरी तरह से सावधान होकर सोने की खरीदारी करनी चाहिए ताकि सुनहरा हमें चूना ना लगा सके। आइए जानते है सोना खरीदते वक्त हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

 

1. BIS स्टैंडर्ड मार्क


सोने के गहने खरीदते समय BIS स्टैंडर्ड मार्क देखना जरूरी है। BIS का लोगो एक त्रिकोण के आकार का होता है। बीआईएस लोगो का मतलब है कि सोने की शुद्धता बीआईएस- प्रमाणित सेंटर पर जांची गई है। अगर गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewelery) पर यह मार्क है तो समझिए सोना ठीक है। यह निशान सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है।
 

2. सोने का हॉलमार्क जरूर करे चेक


सोने के गहनों पर हॉलमार्क (Hallmark on gold jewellery) जरूर होना चाहिए। यह सोने की शुद्धता बताता है। अगर हॉलमार्क नहीं है तो ऐसा सोना न खरीदें। सोने की शुद्धता कैरेट में होती है, जिसे K से लिखा जाता है, जैसे 22K, 18K आदि। जितना ज्यादा कैरेट, उतना ज्यादा शुद्ध सोना और उतनी ही ज्यादा कीमत।
 

3. HUID कोड


सोने के जेवरातों पर 6 अंकों का एक खास कोड होता है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification) नंबर कहते हैं। इसमें अक्षर और नंबर दोनों होते हैं, जैसे A123BC, B456CD, C789EF आदि। हर गहने का HUID अलग होता है। आप BIS Care App में “Verify HUID” से इसे चेक कर सकते हैं ताकि पता चल सके कि सोना असली है या नकली।
 

 

 

4. पक्का बिल लें


सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लें। बिल पर दुकानदार का GST नंबर होता है, जिससे आप ऑनलाइन (services.gst.gov.in/services/searchtp) चेक करके तसल्ली कर सकते हैं। कई बार कुछ दुकानदार नकली हॉलमार्क भी लगा देते हैं, इसलिए बिल लेना जरूरी है, ताकि उसकी सही से तसल्ली की जाएं।
 

5. मशीन से शुद्धता जांचें


पूरी तरह से जब तसल्ली हो जाएं तो अगर संभव हो तो एक बार सोने की शुद्धता मशीन (gold purity testing machine) से भी जांच लें। सोने की शुद्धता जांचने की इस मशील को कैरेटोमीटर भी कहा जाता है। कई अच्छी दुकानों में यह मशीन होती है, जिससे तुरंत पता चल जाता है कि सोना कितना शुद्ध है।