home page

Gold Rate : सोना खरीदने पर मिला 30% रिटर्न, दिसंबर 2025 में यह होंगे सोने के दाम

Gold Rate :सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल के अंत में शुरू हुई सोने की तेजी इस साल अब तक बरकरार है। हालांकि कुछ दिनों से सोने के दाम कम हुए हैं, परंतु अब तक सोने के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं। सोना फिलहाल सातवें आसमान पर बैठा है और आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है। वहीं सोने में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

 | 
Gold Rate : सोना खरीदने पर मिला 30% रिटर्न, दिसंबर 2025 में यह होंगे सोने के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल से लेकर अब तक सोना 30 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है। कुछ दिन से सोने की चमक कम भी हुई है।

 

 

परंतु, सोना अब तक खूब बढ़ चुका है। अप्रैल की शुरुआत में सोना कम हो रहा था फिर बीच में जबरदस्त बढ़ौतरी के साथ सोना 1 लाख को क्रॉस कर गया, लेकिन फिर से दाम गिरने शुरू हो गए हैं। 


 

एक साल में सोना 30 प्रतिशत बढ़ा


2024 में अक्षय तृतीया यानी 10 मई को सोने के दाम जितने थे, उससे तीस प्रतिशत ज्यादा हो चुके हैं। सोने (Gold Rate) में इतनी तेजी से आम लोगों को परेशानी हुई है तो निवेश करने वालों की इससे मौज हो गई है। बाजार से भी ज्यादा तगड़ा रिटर्न सोने ने दिया है।  


2019 के बाद 200 प्रतिशत दिया रिटर्न 


देश में 24 कैरेट सोने के दाम पिछले साल दस मई को 73,240 रुपये तोला थे। यह बढ़कर 96,000 रुपये तोला के आसपास चल रहे हैं। वहीं, इस साल सोना एक लाख को भी पार कर चुका है।

 

सोने के दाम (Gold Rate) फिलहाल उतार चढ़ाव के साथ चल रहे हैं। एक सप्ताह से तो सोने के दाम कम ही होते जा रहे हैं।  

 

31 हजार से एक लाख तक पहुंचा सोना


2019 में अक्षय तृतीया के दिन सोना 31,729 रुपये प्रति तोला था। आज सोने के दाम 200 प्रतिशत ज्यादा हो चुके हैं। 22 अप्रैल को सोने के दाम 1,00,000 रुपये को क्रॉस कर चुके हैं। वहीं, अब सवाल उठता है कि इस साल के अंत तक सोने के दाम कीतने हो जाएंगे। 
   

सोने की खरीदारी हो गई कम


सोने की बढ़ती कीमतों के बीच इस साल ग्राहक थोड़ा सतर्क होकर खरीदारी कर रहे हैं। सोने की हल्की ज्वेलरी बनवा रहे हैं या शादी विवाह में सोने की बजाय अन्य उपहार या गिफ्ट देना प्रेफर कर रहे हैं।

आम सराफा बाजारों में सोने के दाम 35 प्रतिशत तक कम हो चुके हैं। हालांकि निवेशक दबाकर सोना खरीद रहे हैं, जिससे सोने की मांग और सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ते ही जा रहे हैं।

दिसंबर तक कितने होंगे सोने के दाम


सोने के दामों को लेकर वेंचुरा की ओर से कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक स्थितियां खराब होने पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ती है तो सोना दिसंबर तक कीमत 1,01,000 से 1,04,000 रुपये तोला तक जा सकता है।

वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती से अमेरिकी अर्थव्यवस्था हुई तो सोने के दाम (Gold Rate) 87 हजार से 90 हजार रुपये तोला रह सकते हैं। दिसंबर 2025 तक सोने की कीमत 86,000 से 96,000 रुपये तोला रहने की भी उम्मीद है।