अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसिज, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
HR Breaking News - (Travel Destination ) अब इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल सुकून के बिताने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए ही हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन अक्टूबर के महीने में घूमने (Best places to visit) के लिए हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नजारा आपका मन मोह लेगा।
वेस्ट बंगाल का कलिम्पोंग
वेस्ट बंगाल का कलिम्पोंग (Kalimpong in West Bengal) एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां जाकर आपको काफी रिलेक्स फिल होगा। ये हिल स्टेशन वेस्ट बंगाल में हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं ये ईस्ट इंडिया का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट कहा जाता है। यहां घूमने के लिए सितंबर से लेकर अक्टूबर का महीना बेस्ट होता है। इस जगह पर आपको हरियाली, हरे-भरे चाय के बागान देखने को मिलेंगे।
मुन्नहार भी है घूमने के लिए बेस्ट
भारत का सबसे खूबसूरत राज्य केरल है। केरल के मुन्नार (Munnar places in Kerala) में चाय और कॉफी के बागानों की खूबसूरती देखने लायक होती है। आप इस जगह का शांत वातावरण अलग ही दुनिया में ले जाएगा। आप इस जगह पर सोलो ट्रिप के लिए जा सकते हैं। या फिर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।
सिक्किम का गंगटोक भी है बेस्ट
अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए गंगटोक (Gangtok of Sikkim) भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप यहां नेचर की खूबसूरती में खो जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस हिल स्टेशन में आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां पर दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं। जहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।
उत्तराखंड का चकराता
आप चाहे तो उत्तराखंड का चकराता (Chakrata in Uttarakhand) भी जा सकते हैं। ये एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस चकराता की ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण लोगो को भा जाता है। आधे सितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में यहां के पहाड़ बादलों से घिरे रहते हैं, जिससे यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।
देख आएं आगरा का ताजमहल
अगर आप घूमने का सोच रहे हैं तो आपको आगरा का ताजमहल (Taj Mahal of Agra) देखने तो जरूर जाना चाहिए, क्योंकि इस ठंडे मौसम में यहां का नजारा आपका मन मोह लेगा। अक्टूबर में ताजमहल देखना बेस्ट रहेगा। ताजमहल के साथ ही यहां पर आगरा के किले, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और अकबर के मकबरे को देखने भी जा सकते हैं।
