home page

Delhi के मौसम को लेकर जारी हुआ बड़ा अपडेट, मिलेगी गर्मी से राहत, कल मौसम लेगा करवट

Delhi Weather : मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi Ka Mausam) को लेकर बाद अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि अब दिल्ली वालों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है, पिछले कई दिनों से दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक कल दिल्ली का मौसम करवट लेगा, आइए खबर में जानते है मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) अब अपने मिजाज बदलने वाला है। मई का महीना जहां लू और चिलचिलाती धूप के लिए जाता है, वो उतना ही कूल-कूल महसूस हो रहा है। दिल्ली के लिए इस सीजन में अप्रैल का महीना भी काफी आरामदायक रहा। पूरे महीने में सिर्फ एक दिन 26 अप्रैल 2024 को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद पारा गिर गया और पिछले 5 दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आज यानी 3 मई को भी दिन की शुरुआत नरम मौसम (mild weather today) से हुई। 


दिल्ली में गर्मी से फिलहाल राहत (Relief from heat in Delhi) है। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। गुरुवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को सुबह-सुबह ही धूप खिल गई थी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


दिल्ली में गर्मी से राहत (Relief from heat in Delhi)


बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भी राजधानी दिल्ली की हवा 'ठंडी' है, जिसकी वजह से लोगों को लू और देह झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल रही है। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं से राजधानी का मौसम (weather in the capital) ठंडा है। गुरुवार को भी दिल्ली में गर्मी से लोगों को राहत मिली।


सुबह धूप खिलने के बाद भी राहत


गुरुवार को दिल्ली (Delhi Weather) में सुबह ही धूप खिल गई थी, लेकिन करीब 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रही, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली। दरअसल, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंडी हवाएं दिल्ली की ओर आ रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को राहत है।


गुरुवार को सुहाना रहा मौसम


वहीं, दिल्ली के तापमान (Delhi temperature) में भी गिरावट दर्ज किया गया। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 51 से 17 प्रतिशत रहा।


शुक्रवार को जारी रहेगा सिलसिला


वहीं, मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि तेज हवाओं को ये सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। दिन में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।


शनिवार को मौसम में दिखेगा बदलाव


वहीं, शनिवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जा सकता है। इस दिन धूल वाली आंधी के संग दिल्ली के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, हवाओं की गति 45 किलोमीटर तक रह सकती है।