home page

Delhi Weather : दिल्ली में अगस्त के मौसम ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड

Delhi ka mausam - दिल्ली में इन दिनों लोग उमर भरी गर्मी से बेहद परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगस्त में चार साल बाद तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। आपको बता दें कि कुछ ही इलाकों में आज बारिश की संभावना है...

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में अगस्त के मौसम ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड

HR Breaking News, Digital Desk- राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोग उमस भरी गर्मी को झेल रहे हैं। बारिश से भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अगस्त में चार साल बाद तापमान 38.1 डिग्री को छू गया है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। बीते शनिवार को हुई बारिश के बाद से ही राजधानी का मौसम उमस भरी गर्मी वाला बना हुआ है। लोगों को इस गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अब संभावना है कि बुधवार को इस तरह की गर्मी से एक दिन की राहत लोगों को मिलेगी।

कल गर्मी ने किया बुरा हाल-
सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। राजधानी में पीतमपुरा में सबसे अधिक गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रहा। वहीं पूसा का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री, नजफगढ़ का 38.9 डिग्री, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 39.1 डिग्री रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री, पीतमपुरा का 31.5 डिग्री और नजफगढ़ का 31 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 88 प्रतिशत रहा।

आज से बारिश के आसार-
अगस्त की बात करें तो चार साल बाद तापमान 38.1 डिग्री के स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले यह 30 अगस्त 2019 को 38.2 डिग्री दर्ज हुआ था। हवा में नमी का स्तर 53 से 88 प्रतिशत तक रहा। अब मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 23 अगस्त को बादल के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान सिमटकर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

कुछ ही इलाकों में होगी बारिश-
स्काईमेट के अनुसार राजधानी में पिछले कुछ दिनों से उमस वाली तेज गर्मी बनी हुई है। अब मॉनसून ट्रफ दिल्ली एनसीआर के करीब आ रही है। इसकी वजह से कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। यह बारिश पूरी दिल्ली में नहीं होगी। मॉनसून ट्रफ थोड़े समय के लिए दिल्ली के करीब आएगी और फिर यह नॉर्थ की तरफ बढ़ जाएगी। इसकी वजह से बारिश की गतिविधियां हल्की ही रहेंगी। मंगलवार और बुधवार को इसकी वजह से बारिश हो सकती है। 22 और 23 अगस्त को कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। 24 और 25 को एक बार फिर बारिश काफी कम रह जाएगी। 26 अगस्त से मौसम पूरी तरह शुष्क हो सकता है।

News Hub