kal ka mausam : कल 10 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Today Mausam update :देशभर में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD Alert) ने कल से दस से अधिक राज्यों में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HR Breaking News - (ब्यूरो)। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली-एनीसआर (delhi NCR ka Mausam), पंजाब, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड सितम ढाह रही है। पिछले दिनों दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। जिसके बाद से ही लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली (delhi weather) वालों का जीना मुश्किल कर दिया है।
दिन हो या रात हर वक्त कहीं- कहीं हल्का घना कोहरा छाया रहता है। इसका प्रभाव यातायात पर देखने को मिल रहा है। ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। दिल्ली में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है जिससे कई जगह पर पारा माइनस में जा पहुंचा है। मौसम के हालत को देखते हुए आने वाले दिनों में भयंकर ठंड पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें - 8th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के आठवें वेतन आयोग पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब
यहां होगी बारिश -
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया है कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh weather update) में बारिश हो सकती है। अनुमान है 11 और 12 जनवरी को यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के अपडेट के मुताबिक यूपी के अधिकांश जिलों में 9 जनवरी को घने से घना कोहरा छा सकता है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम -
दिल्ली के कुछ इलाकों में बीते 4 जनवरी को अल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद अब एक बार फिर से बारिश के आसार हैं। लेकिन इन सबके बीच तापमान (Delhi temperature) लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में दिल्लीवालों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। .मौसम विभाग ने 7 दिनों में भयंकर ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
पूर्वानुमान (Mausam update) के अनुसार, दिल्ली में आज (8 जनवरी 2024) स्मॉग और मध्यम कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर दिन में ठंड हवाएं चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री तक रह सकता है। 9 जनवरी तक दिन में भी शीतलहर चलने की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है।
इन 10 राज्यों में कोहरे और कोल्ड वेब का अलर्ट-
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट (IMD Weather Update) के अनुसार (9 जनवरी 2025) यानी कल हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब हरियाणा (Punjab Haryana Weather) और उत्तर प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
ये भी पढ़ें - Income Tax : बैंक FD पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स, लाखों लोगों को होगा फायदा
इस मौसम में वैसे तो जम्मू-कश्मीर में तापमान (Jammu and Kashmir temperature) मानस में ही रहता है। और मौसम समय में न्यूनतम तापमान माइनस में ही नोट किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर का मौसम साफ रहेगा। बता दें कि खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) की बात करें तो यहां आज घने कोहरे के साथ ठंड हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। कल और परसों घना कोहरा छाने और अधिक ठंडी पड़ने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है।