हरियाण में धान खरीद से 28 क्विंटल प्रति एकड़ की शर्त हटी, किसानों को राहत, MSP पर खरीद का इंतजार
HR Breaking News (Haryana News) पहले प्रदेश में धान खरीद में 28 क्विंटल प्रति एकड़ लिमिट लगाई गई थी, जिससे किसानों में चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब हाल ही में इस शर्त को हटा दिया गया है। अब किसान धान की MSP पर खरीद (Purchase of paddy at MSP) का इंतजार कर रहे हैं, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सकेगी। बस इसके लिए किसानों को तय प्रोसेस को पूरा करना अनिवार्य होगा।
एमएसपी पर खरीदी जाएगी अतिरिक्त उपज
धान की सरकारी खरीद (government procurement of paddy) में प्रति एकड़ 28 क्विंटल की लिमिट को लेकर परेशान किसानों को अब हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से बड़ी राहत दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की ओर से फतेहाबाद अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान यह कहा गया है कि तय औसत से सबसे ज्यादा धान पैदा करने वाले किसानों की अतिरिक्त उपज भी एमएसपी पर खरीदी जाने वाली है, जिसके लिए किसानों को तय प्रक्रिया पूरा करनी होगी।
किसान साझा कर सकते हैं अतिरिक्त पैदावार की जानकारी
मंत्री का कहना है कि खरीफ खरीद सीजन 2026-27 (Kharif Procurement Season 2026-27) में सरकार की ओर से जिला स्तर पर तय प्रति एकड़ औसत उपज से ज्यादा धान खरीदने का फैसला लिया गया है। ज्यादा उत्पादन होने पर किसान संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव को लिखित आवेदन देकर अपने अतिरिक्त पैदावार की जानकारी साझा कर सकते हैं।
कैसे होगी अतिरिक्त धान की खरीद
उसके बाद उपायुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी उत्पादन का वेरिफिकेशन करेगी। आवेदन पर 48 घंटे में जे-फार्म (J-Form kya hai) जारी करवाकर अतिरिक्त धान की खरीद सुनिश्चित होगी। राणा का कहना है कि सरकार किसानों को उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में तय औसत से ज्यादा पैदावार होने के आधार पर किसानों को फसल बेचने से नहीं रोका जाएगा।
