Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में 29 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, जानिये बारिश को लेकर क्या है अपडेट
Delhi Today Mausam : देशभर के कई राज्यों में बीते काफी दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव आया है और अब दिल्ली का मौसम करवट लेने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग (weather Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका दिल्ली एनसीआर के इलाकों पर असर देखने को मिलेगा। आईये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम -

HR Breaking News - (IMD Latest Mausam Update)। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से दिल्ली (delhi ka Mausam) में सुबह, शाम और रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। लेकिन अब जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर आने का अनुमान है।
IMD के अनुसार अगले 24 से 28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 24 से 27 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग (aaj Ka Mausam) ने जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग जगहों पर 26 मार्च को को तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम -
एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से उत्तर भारत का मौसम बदलने वाला है। हाल ही में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली एनसीआर के इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आने वाली 27, 28 और 29 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है,
जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Temperature) के इलाकों में 28 और 29 मार्च के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इस हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट (weather Update) के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 24 मार्च दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं 25 और 26 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री रहने की संभावना है वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी होगी और भीषण गर्मी के साथ लू की भी स्थिति बन सकती है।