home page

Delhi NCR Weather : कहां अटक गया मॉनसून, दिल्ली एनसीआर वाले जान लें कब होगी बारिश

IMD Weather : आमतौर पर 27 जून को दिल्ली में मानसून आ जाता है। मौसम विभाग ने इस बार दिल्ली में समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई थी। लेकिन अभी तक दिल्ली में मानसून नहीं आया है पर आधा हरियाणा और पंजाब इसने कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है और बताया है कि राजधानी में किस दिन से बारिश शुरू होगी। 

 | 
Delhi NCR Weather : कहां अटक गया मॉनसून, दिल्ली एनसीआर वाले जान लें कब होगी बारिश

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। राजधानी में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। 
इसी बीच मौसम विभाग (weather Update) ने दिल्ली वालों को एक गुड न्यूज दी है। अब जल्द ही मानसून दिल्ली में दस्तक देने वाला है और कई दिनों तक तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे मौसम कूल कूल बना रहेगा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। 

36 घंटों बाद दिल्ली में शुरू होगी बारिश -

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 36 घंटों में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। IMD के मुताबिक, राजधानी में 25 जून को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। इस दिन तेज गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, इस दौरान हवा में नमी का स्तर 88 से 73 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। 

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट - 

मौसम विभाग ने आज दिल्ली (Delhi Mausam) में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। आज दिल्ली में बारिश होने की पूरी पूरी संभावना बनी हुई है। वही, मौसम विभाग ने कल यानी 27 जून को भी तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने के आसार जताए हैं। 

28 और 29 जून को आंधी तूफान के साथ बारिश - 

 मौसम विभाग (weather Update) की ओर से इसकों लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान (delhi Tempreature) 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद दो दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। 28 और 29 जून को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक -  

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह 6:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 122 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 102, गुरुग्राम में 108, गाजियाबाद में 113, ग्रेटर नोएडा में 125 और नोएडा में 92 अंक बना हुआ है।

दिल्ली के तीन इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच में रिकॉर्ड किया गया है। सोनिया विहार में 205, नजफगढ़ में 222, जहांगीरपुरी में 213 के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली के 22 लाखों में AQI लेवल 100 सुपर 200 के बीच में रहा है। आनंद विहार में 108, अशोक विहार में 145, बवाना में 127, चांदनी चौक में 110, मथुरा रोड में 108, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 106, DTU में 128 द्वारका सेक्टर 8 में 122, मंदिर मार्ग में 122, मुंडका में नरेला में 120, नेहरू नगर में 112, नॉर्थ कैंपस DU में 125, ओखला फेस टू में 125, पटपड़गंज में 111, पंजाबी बाग में 128, आरके पुरम 150, रोहिणी में 130, सिरी फोर्ट में 112, विवेक विहार में 109, वजीरपुर में 186 अंक बना हुआ है।

जबकि दिल्ली (Delhi AQI Update) के अन्य इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है. अलीपुर में 94, आया नगर में 98, बुराड़ी क्रॉसिंग में 98, दिलशाद गार्डन में 98, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 95, लोधी रोड में 88, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 88, एसआई के द्वारका में 73, पूषा में 83 शादीपुर में 93, श्री अरविंद मार्ग में 87 अंक बना हुआ है।
 

News Hub