home page

Delhi Weather : दिल्ली वालो अब गर्मी करेगी हाल बेहाल, जानिये मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Delhi Ka Mausam : पिछले दिनों कुछ दिन बादलों की आवाजाही और थोड़ी बूंदाबूंदी के चलते थोड़ी राहत थी लेकिन अब दिल्ली वालों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन दिनों अब भीषण गर्मी के आसार जताए जा रहे है। साथ ही तापमान भी 40 के पार पहुंच गया है। ऐसे में आइए जान लेते है मौसम विभाग (weather forecast) के मौसम को लेकर ताजा अपडेट के बारें में पूरी जानकारी...

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) : मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक अब राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी कहर बरसाने वाली है। इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू (Heat wave alert) जैसी स्थिति बन सकती है। पिछले दिनों दिल्ली में कभी बादल, तेज हवाएं तो कभी बूंदाबांदी ने मौसम में नर्मी बनाई हुई थी लेकिन अब गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। 


मौसम विभाग (Indian Meterological department) के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 44 के पार जाएगा और तेज़ व गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 'लू' की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह मौसम की स्थिति शुष्क रहने की संभावना है।

अगर हम आज यानी 14 मई के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Delhi today) 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच सकता है। आज आसमान भी साफ रहने के आसार है। 


बता दें कि कल 12 मई को अधिकतम तापमान 39।8°C रहा। इसी तरह हर दिन दिल्ली में गर्मी (summer in delhi) बढ़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी, स्काईमेट वेदर के अनुसार, आम गर्मियों की तरह इस सप्ताह भी पारा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, कुछ दिनों में छिटपुट बादल छाए रहने की भी संभावना है।

अगर कल के लिए बात की जाए तो 15 मई को दिल्ली का तापमान (Delhi temperature) 42 डिग्री जा सकता है और दिन के समय तेज़ व गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है। जिससे 'लू' की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ये सिलसिला 19 मई तक जारी रहेगा।  


इस हफ्ते मौसम की स्थिति (weather news) शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि अब तक सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस 07 मई को दर्ज किया गया था।

नोएडा के मौसम का हाल 

अगर नोएडा में तापमान (Noida weather today) की बात की जाए तो नोएडा में भी आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है। इसी तरह तापमान बढ़ते हुए हफ्ते के आखिर तक ये 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के आसपास राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण छोटे पैमाने पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।