home page

Delhi Weather : दिल्ली में बढ़ रहा रिकॉर्ड तोड़ पारा, IMD ने बताया 14 मार्च तक मौसम का हाल

Delhi Weather : देशभर में अभी मार्च के महीने में ही  खूब गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में ही तपती गर्मी महसूस की जा रही है। बात करें राजधानी की तो दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ पारा बढ़ रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम (Delhi Weather )  को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।
 | 
Delhi Weather : दिल्ली में बढ़ रहा रिकॉर्ड तोड़ पारा, IMD ने बताया 14 मार्च तक मौसम का हाल

HR Breaking News (Delhi Weather) दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़  रहा है और इस बढ़ते तापमान के बीच राजधानी में  खूब गर्मी देखने  को मिल रही है। अब दिल्ली में रिकॉर्ड  तोड़ पारा बढ़ रहा है। अब मौसम विभाग ने राजधानी (Delhi Weather  Forecast) में 14 मार्च तक मौसम कैसा रहने वाला है,  इस बारे में बताया है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

कैसा रहेगा  दिल्ली का मौसम 


दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi) 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। अभी मार्च  के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने लगी है, जिसे देखते हुए यही लग रहा है कि इस बार मई-जून में भयंकर गर्मी पड़ सकती है। अभी दिल्ली में गर्मी (summer in delhi)  से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6°C रिकॉर्ड किया गया है। 7 मार्च को बढ़ते तापमान ने मार्च के फर्स्ट वीक का 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

लगी रह सकती है बादलों की आवाजाही 


मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi ka Mausam) में आज 9 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही के चलते धूप देखने को मिल सकती है। दिल्ली में आज 9 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

अगले 5 दिन कैसा  रहेगा तापमान  


IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 14 मार्च तक बादलों (clouds in ncr) की आवाजाही लगी रह सकती है, लेकिन किसी भी दिन बारिश को लेकर कोई आसार नहीं है। आगामी दिनों में दिल्ली में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा रिकॉर्ड (Delhi Ka Temprature) किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता हैं।

 

मार्च के पहले हफ्ते में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड 


बीते दिनों दिल्ली-NCR में मौसम साफ (Clear weather in Delhi-NCR)  रहा है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा  16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 7 मार्च को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था, जिसे पिछले 50 सालों में मार्च के पहले हफ्ते का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।