home page

CIBIL Score : सिबिल स्कोर ठीक करने के ये हैं 5 आसान तरीके, नहीं रिजेक्ट होगा आपका लोन

CIBIL Score : लोन लेते वक्त सिबिल स्कोर का काफी अहम रोल होता है। अगर सिविल स्कोर सही है तो आपको थोड़े समय में काफी कम इंटरेस्ट पर लोन मिल जाता है वहीं अगर सिविल स्कोर खराब है तो आपको लोन मिलने में परेशानी हो जाती है तो वहीं कई बार लोन की फाइल को रिजेक्ट भी कर दिया जाता है। आइए खबर में आपको बताते हैं सिविल स्कोर सुधारने पांच आसान तरीकों के बारे में जिनके बाद नहीं रिजेक्ट होगी आपके लोन की फाइल।
 | 
CIBIL Score : सिबिल स्कोर ठीक करने के ये हैं 5 आसान तरीके, नहीं रिजेक्ट होगा आपका लोन

HR Breaking News : (CIBIL Score News) सिबिल स्कोर का नाम तो आपने सुना ही होगा। जब भी लोन लेने के लिए बैंक में जाते हैं तो सबसे पहले हमारे सिबिल स्कोर को चेक किया जाता है और उसी के आधार पर हमारे लोन की फाइल को आगे बढ़ाया जाता है। आमतौर पर बैंकों द्वारा 750 या उससे ज्यादा क्रेडिट स्कोर पर लोन प्रदान कर दिया जाता है। 


लेकिन अगर सिबिल स्कोर खराब है तो लोन की फाइल को रिजेक्ट (Loan file rejected) भी कर दिया जाता है। सिबिल स्कोर को सुधारने के लिए आज हम आपको कोई तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने सिविल स्कोर को सही कर सकते हैं और आसानी से लोन पा सकते हैं।


1. किस्त और बिल की पेमेंट में देरी


अच्छा क्रेडिट स्कोर (good credit score) बनाने का सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि आप हर EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल (credit card bill) तय तारीख से पहले या समय पर चुका दें। अगर एक भी पेमेंट लेट हो जाती है तो इसका खराब असर आपके स्कोर पर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप ऑटो-पेमेंट या मोबाइल रिमाइंडर का उपयोग करें ताकि कोई भुगतान छूट न जाए।
 

2. क्रेडिट कार्ड न करे ज्यादा यूज


क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट (Full credit card limit) खर्च करना सही नहीं माना जाता। कोशिश करें कि कार्ड की कुल लिमिट का लगभग 30-40% तक ही इस्तेमाल करें। अगर आप बार-बार पूरी लिमिट तक खर्च करते हैं तो बैंक को यह संकेत मिलता है कि आपकी वित्तीय स्थिति पर कर्ज का दबाव ज्यादा हो सकता है।


3. क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत 


अगर आपने पहले कभी लोन या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल (credit card usage) नहीं किया है तो आपका क्रेडिट इतिहास कमजोर हो सकता है। ऐसे में एक छोटा लोन या क्रेडिट कार्ड लेकर उसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और समय पर भुगतान करते रहें। इससे धीरे-धीरे आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत (strong credit profile) होने लगती है।


4. ज्यादा लोन के लिए अप्लाई न करें


कई लोग जल्दी लोन पाने के लिए अलग-अलग बैंकों में एक साथ आवेदन (Apply For Loan) कर देते हैं। इससे आपकी क्रेडिट रिपोर्ट (credit report) पर कई हार्ड इंक्वायरी दर्ज हो जाती हैं, जो स्कोर को कम कर सकती हैं। इसलिए तभी आवेदन करें जब वास्तव में लोन की जरूरत हो।


5.  क्रेडिट रिपोर्ट जरूर करें चेक 


कभी-कभी क्रेडिट रिपोर्ट में तकनीकी गलती (Technical error in credit report) भी हो सकती है, जैसे कोई पुराना लोन अभी भी चालू दिखना। इसलिए अपनी रिपोर्ट को समय-समय पर जांचते रहें और अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत उसे ठीक कराने के लिए रिक्वेस्ट डालें।


रखे इन बातों का ध्यान


विशेषज्ञों की तरफ से कहा गया है कि क्रेडिट स्कोर सुधारने (Way to improve CIBIL Score) में समय लगता है यह एकदम से ठीक नहीं होता है। जब आप लगातार वित्तीय आदतों को अपनाओगे तो कुछ महीनो में इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। सिबिल स्कोर को सुधारने के लिए किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं होती है यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री तथा बैंक के साथ लेनदेन से ही जुड़ा होता है। अगर आप अनुशासित वित्तीय व्यवहार करते हैं तो क्रेडिट स्कोर अपने आप सही हो जाता है।