Delhi weather Update : दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश के साथ आशंका जताई है।

HR Breaking News - (Delhi weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बीते काफी दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह की शुरूआत चिलचिलाती धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। शुक्रवार को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) समेत देश के अन्या राज्यों में शुक्रवार को तेज हवाओं, धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है।
इसके बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैं। IMD ने कहा कि 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather Update) के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
21 अप्रैल को बिगड़ेगा मौसम -
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi Today Mausam update) में 20 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
22 अप्रैल को चलेंगी तेज हवाएं -
मौसम विभाग ने 22 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Temperature) में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।
23 अप्रैल के बाद दिल्ली में गर्मी का तांडव -
मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल के बाद से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में वृद्धि होगी और भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है। IMD का कहना है कि दिन के समय हीटवेव चलेंगी। बुधवार यानी 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
अप्रैल के अंत तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में मार्च महीने से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आई है। लेकिन मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (Delhi Mausam update) में अप्रैल महीने के अंत तक प्रचंड गर्मी पड़ने लगेगी। IMD के मुताबिक इस दौरान अधिकतकम तापमान 43 डिग्री सेल्लिसयस तक जा सकता है। दिन के सयम लू भी चलेंगी। रात में भी तापमान में बढ़ौतरी होने से गर्मी का एहसास होगा।