Delhi Weather Update : दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया जून तक के मौसम का हाल
Delhi Weather Forecast : दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जहां दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली (Delhi ka mausam) में में अब बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरापट देखी जाने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। तेज बरसात होने की वजह से दिल्ली (Delhi Weather Update) के तापमान में भी गिरावट देखी जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम (Delhi Ka Mausam) में बदलाव देखा जा सकता है। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD alert for Delhi) के मुताबिक, इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचले की संभावना जताई जा रही है।
IMD ने दी जानकारी-
मौसम विभाग की द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक इस बीच तापमान में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 को अधिकतम तापमान (Delhi ka mausam) 34 से 40 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मंगलवार को सामान्य से कम तापमान (Delhi weather) होने की वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज कर दिया गया है। जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान (Delhi weather News) के बारे में बात करें तो ये 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 87 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी तक दर्ज किया गया है।
आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
अगर आज के मौसम के बारे में बात करें तो आज आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। इसके अलावा गरज-चमक देखी जा सकती है। बारिश (IMD Rain Alert) होने की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। आज अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिल्लीवालों के लिए ये राहत की खबर हो सकती है कि आज हीटवेव (Heatwave alert in Delhi) को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम-
28 मई यानी आज के बाद आने वाले दिनों में मौसम (Mausam ka hal) का हाल बदलने वाला है। 29 और 30 मई को मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, आसमान में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश (IMD rain alert) की भी उम्मीद लगाई जा रही है।
इन दो दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम घटकर 26 डिग्री पर आ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच हल्की बूंदाबांदी (Rain alert in Delhi) होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो तापमान 38 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।