हिसार की मंडी में 8000 रुपये क्विंटल तक बिक रही मूंगफली
Hisar Mandi Bhav - खरीफ सीजन की फैसले मंडियों में पहुंचने लगी है। कपास, मूंग, बाजरा और मूंगफली की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। हिसार की मंडी में मूंगफली का भाव हाई पर चल रहा है। मूंगफली के अच्छे भाव की उम्मीद में राजस्थान के किसान हिसार की मंडियों का रूख् कर रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं ताजा मंडी भाव
HR Breaking News - हिसार की नई अनाज मंडी में मूंगफली की आवक तेजी से हो रही है। राजस्थान की मूंगफली की विभिन्न किस्म पहुंचने लगी हैं। छोटे दाने वाली रानी मूंगफली का भाव इस समय काफी डाउन चल रहा है। वहीं मुर्गा मूंगफली लगभग 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। वहीं रानी मूंगफली की कीमत (mungfali ka taja rate) 5000 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछले तीन दिन में राजस्थान से 1614 क्विंटल मूंगफली हिसार की मंडी में पहुंची है।
मूंगफली की किस्म के अनुसार ताजा भाव - (mungfali price today)
मूंगफली (mungfali ka rate) के अच्छे भाव के लिए किसान राजस्थान से उपज लेकर हिसार की मंडी में पहुंच रहे हैं। मंडी में आढती खुली बोली के भाव पर सीधे किसानों से मूंगफली की खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा 441 नंबर किस्म में 7,500 प्रति क्विंटल तो वहीं 24 नंबर किस्म 7000 रुपये क्विंटल और 37 नंबर की किस्म 6200 प्रति क्विंटल तक खरीदी जा रही है।
राजस्थान के इन जिलों से हिसार पहुंच रही मूंगफली - (hisar mandi ka bhav)
हिसार जिला राजस्थान की सीमा के काफी करीब लगता है। इसके चलते चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनू समेत आसपास के जिलों के किसान मूंगफली के अच्छे रेट के लिए हिसार की मंडी का रुख कर रहे हैं। राजस्थान के इन क्षेत्रों में मूंगफली की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। हिसार मंडी (hisar mandi mungfali rate) में खुली बोली में अच्छे भाव मिलने से राजस्थान के किसान मंडियों में अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। राजस्थान के किसान रामफल, मांगेराम और जुगनू ने बताया कि राजस्थान में किसानों को स्थानीय स्तर पर सरकारी खरीद पोर्टल की सीमित सुविधा और भुगतान में देरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसे में खुले बाजार में तुरंत भाव मिलने की संभावना में किसान हरियाणा की मंडियों में पहुंचे हैं।
मूंगफली का MSP -
हरियाणा में साल 2026-27 के लिए मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य (mungfali ka MSP) 7517 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। हिसार की मंडी में राजस्थान से आने वाली मूंगफली की सरकारी खरीद के विषय खुले बाजारों में बोली के आधार पर खरीद हो रही है। अलग-अलग किस्म दोनों की गुणवत्ता के अनुसार इसके भाव निर्धारित किए गए हैं।
हिसार मंडी सुपरवाइजर -
हिसार मंडी (Hisar Mandi) सुपरवाइजर अशोक कुमार का कहना है कि हिसार की मंडी में मूंगफली की सरकारी खरीद के बजाय खुली बोली भाव पर खरीद हो रही है। राजस्थान (Rajasthan News) के हिसार से लगते जिलों के किसान यहां मूंगफली लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार 3 दिन में राजस्थान से 1,614 क्विंटल मूंगफली पहुंची है।
