Haryana Weather : हरियाणा में 48 घंटे के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी, किसानों में फसल को लेकर चिंता
HR Breaking News (Haryana Weather ) हरियाणा में इस बार मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। अब यहां पर गर्मी के बीच बारिश और आंधी को लेकर आसार जताए गए हैं। आईएमडी ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए बारिश (Haryana Rain Alert) और आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बदलते मौसम को देखते हुए फसलों को लेकर किसानों में चिंता बनी हुई है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
इन जिलों के किसानों में बढ़ी चिंताए
हरियाणा (Haryana Weather Forecast) के कई जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन इससे सरसों की फसल को नुकसान (Damage to mustard crop) के आसार बढ़ गए हैं। नारनौल, पानीपत, बहादुरगढ़ और रोहतक जैसे इलाको में हुई इस असामयिक बारिश से किसानों में चिंता बनी हुई हैं, क्योंकि सरसों की फसल अब पककर तैयार हो गई है। ऐसे में बारिश या तेज हवा से फसल झड़ने या गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
हल्की बूंदाबांदी से किसान हुए परेशान
नारनौल इलाके में हुई हल्की बूंदाबांदी (Haryana Rain Alert) से किसान काफी परेशान है। यहां पर तकरीबन 1,00,000 एकड़ से ज्यादा इलाको में सरसों की फसल खड़ी है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम और बिगड़ता है तो पकी हुई फसल को खतरा हो सकता है। वैसे तो अभी कई किसान कटाई की तैयारी में जुटे हुए है। पानीपत में भी सरसों उत्पादक किसानों ने फसल झड़ने के आसार जताए है। हालांकि इस बारिश से गेहूं की फसल को राहत मिली है। रोहतक में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और हल्की ठंड का एहसास हुआ।
15-16 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि प्रदेश में आज 15 और 16 मार्च को पश्चिमी हिस्सों में हल्की बिखराव वाली बारिश के साथ ही 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। बाकी हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की बरसात, 30-40 किमी प्रतिशत घंटा की तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी-तूफान के आसार जताए गए हैं। हालांकि इस दौरान कुछ इलाको में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कब से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम जानकार का कहना है कि हरियाणा (Haryana Ka Mausam Updates) में 8 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो सकता है, जिसके असर से 19 से 21 मार्च तक आंधी, अंधड़ और हल्की बारिश के आसार है। इन राज्यों में हरियाणा (Haryana Ka Mausam), एनसीआर और दिल्ली में कई जगहों का नाम शामिल है। अभी किसान यह उम्म्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मौसम साफ हो और किसान भी फसल के लिए सतर्क हैं।
