home page

Haryana Weather: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ होगी बूंदाबांदी, IMD ने किया अपडेट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में होली वाले दिन से ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। आमतौर पर मार्च में सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी आ असर दिखने लगा था, लेकिन अब हरियाणा में मौसम करवट लेने  वाला है और प्रदेश में आईएमडी ने तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। आइए खबर में जानते हैं हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Updates) के बारे में-
 | 
Haryana Weather: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ होगी बूंदाबांदी, IMD ने किया अपडेट जारी

HR Breaking News (Haryana Weather)  हरियाणा में इस बार होली से पहले ही सर्दी की विदाई हो गई थी और सुबह-शाम की ठंड महसूस की जा रही थी, लेकिन अब प्रदेश में एक  बार फिर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का असर देखने को मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में कैसा मौसम रहने वाला है। 

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहले ही पार कर चुका था। वहीं, बीते दिनों होली के दिन प्रदेश के पलवल जिले में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस देखने रहा है और करनाल जिले में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही अंबाला जिले में सुबह तापमान (temperature in Ambala district)  19 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड किया गया है।

 

नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान (Haryana Ka Temprature) में हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन अभी यहां पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके साथ ही कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। हालांकि इस दौरान साफ मौसम के चलते प्रदूषण स्तर में आंशिक सुधार देखा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों 4 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो गया हैं, जिससे प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और आज उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के  आसार है। 

आगामी दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 


मौसम विभाग (IMD Weather Updates)  का कहना है कि आज 5 मार्च को प्रदेश में तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए है। इसके साथ ही 6 मार्च और 7 मार्च मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रहने की संभावना है। वहीं, कल 6 मार्च को कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी (Haryana Rain Alert) के आसार है। इसके साथ ही 8 मार्च और 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं, कुछ जगहों पर बादलों पर आवाजाही लगी रह सकती है, लेकिन इस दौरान बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं किया गया है।

हरियाणा के मौसम का हाल 


मौसम  विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana ka Mausam) में 10 मार्च को तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और इस दौरान ज्यादातर समय आसमान साफ रहेगा। इस दौरान हल्की हवाओं के साथ धूप रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य एक्सपर्ट ने बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की एडवाइज जारी की है। इसके साथ ही हरियाणा में मौसम (Haryana Me Mausam) में बदलाव के साथ-साथ AQI लेवल में इजाफा हो  रहा है।