hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : देश के 11 राज्यों में अगले कुछ ही घंटों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट

IMD Rain Alert : देश भर में मौसम करवट बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम कूल बना हुआ है। हरियाणा में आज कई जगह पर जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में अगले कुछ घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए खबर में जानते हैं

 
IMD Rain Alert : देश के 11 राज्यों में अगले कुछ ही घंटों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट

HR Breaking News - देश के कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में तेज तूफानी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वही आज से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा (Haryana me Barish) में भी आज काफी जगह पर बारिश हुई है इस दौरान ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।

मदुरै में लगातार हो रही तेज बरसात - (Barish Alert)

मदुरै में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे कई जगहों पर जल भराव हो गया है। कई घरों में पानी भरने से परेशानी खड़ी हो गई है जिसे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के सेल्लूर इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मदुरै नगर निगम आयुक्त गौरव कुमार विधायक ए. कल्लनई के साथ जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।


चक्रवती परिसंचरण एक्टिव - 


मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के पास निम्न दबाव का क्षेत्र एक्टिव है। इससे पूर्वी और दक्षिणी भारत में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। अंडमान सागर के ऊपर चक्रवती परिसंचरण भी सक्रिय है।

इन राज्यों में होगी हल्की से मध्यम बारिश - 


बिहार, यूपी (UP Weather), दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उड़ीसा, झारखंड और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


दिल्ली (Delhi ka Mausam) में 23 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गया, पटना, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी आने का अनुमान है। 


पहाड़ी राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल - 

आईएमडी (IMD Rain Alert) की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल देहरादून, हरिद्वार चमोली समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में मूसलाधार बरसात होगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा आदि में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर में माध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।