home page

IMD Rain Alert : आज और कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi weathet Update : दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। बीते एक दो दिन से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से गर्मी (Delhi weather Update) से कुछ राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 | 
IMD Rain Alert : आज और कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट 

HR Breaking News - (Delhi Weather)। देशभर में एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से लगातार कई दिनों से देश के अलग अलग हिस्सों में रूक रूककर बरसात हो रही है। आज शनिवार को दिल्ली में सुबह उमस भरी गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम (Delhi weather forecast) का मिजाज बदला है।

आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। दिल्ली में आज IMD (IMD rain alert) ने आंधी तूफान के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस बीच कई इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।


दिल्ली में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश -


मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली (Delhi me aaj ka mausam) में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव आने से इस दौरान अधिकतम तापमान (Delhi weather update) 37 डिग्री सेल्सिसय तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद कल यानी 11 मई से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होगी। जिसके कारण लोगों को फिर गर्मी और लू परेशान करेगी। 

11 मई को कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 11 मई को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने वाले हैं।  इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। बारिश (Rain in Delhi) होने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है।


41 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान-


मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई तक आंशिक तौर पर बादल (Today Delhi weather) छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान 12मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 13 मई को 40 डिग्री, 14 और 15 मई को 41 डिग्री और 16 मई को 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान (Delhi weather Forecast) के बारे में बात करें तो ये 28-29 डिग्री के बीच रह सकता है।