home page

IMD Rainfall Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Rainfall Alert : देश भर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बदल रहे मौसम के मिजाज को देखा अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। आईएमडी की तरफ से भी अगले 24 घंटों के मौसम को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए खबर में जानते हैं आने वाले समय में कहां-कहां होने वाली है बारिश।
 | 
IMD Rainfall Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News : (Rainfall Alert) देश भर के कई इलाकों में बारिश का दौर बना हुआ है। कई इलाकों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कई इलाकों में बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बीते कल भी हिमाचल के धर्मशाला में मनुनी नदी के पास एकदम से बाढ़ आ गई। गुजरात  की सूरत जिले में भी अचानक से हुई बरसात के कारण एक पुल बह गया। 


आज रात दिल्ली में बारिश का इंतजार (IMD Latest Updates) खत्म होने के आसार हैं, क्योंकि IMD ने आज दिल्ली (Delhi Weather) समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।  

आज रात  कुछ ऐसा रहेगा मौसम


आज उत्तर भारत के कई राज्यों में बहुत भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान (Rajasthan Weather) के पूर्वी, मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। 


इस दौरान भारी बारिश लेकर बादल बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में पहुंच सकते हैं। 
बीते कई दिनों की तरह बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बरसात और तेज हवाएं परेशानी का कारण बन  सकती हैं। 

28 जून के दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम


आने वाले कल मौसम का मिजाज लगभग आज के समान ही रह सकता है, क्योंकि इस दिन भी कई राज्यों में बादल बरस और तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। 


राजस्थान के पूर्वी जिलों और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश (Monsoon updates) हो सकती है, तो दूसरी तरफ भारी बारिश लेकर बादल बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंच सकते हैं। 


इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और राजस्थान समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्सों में अपनी दस्तक दे सकती हैं। 


तापमान को लेकर क्या है आसार


पिछलें 24 घंटों के दौरान देश के मैदानी हिस्से में सबसे कम रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। 


वहीं, दिन में सबसे अधिक तापमान राजस्थान (Rajasthan weather) के जैसलमेर 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में अभी भी दिन का तापमान सामान्य से  पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। 


कई इलाकों में बरसातकी कमी के कारण उमस का सामना भी आने वाले दिनों में करना पड़ सकता है।  

मानसून को लेकर अपडेट


हाल में मानसून की एक सीमा जैसलमेर, बीकानेर और सोनीपत जैसे हिस्सों से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है किआगामी तीन से चार दिनों में मानसून (Monsoon latest updates) देश के दूसरे हिस्सों में भी दस्तक दे सकता है, क्योंकि मानसून के विस्तार में कोई बाधा नहीं दिखाई पड़ती है।