hrbreakingnews.com

IMD Weather Forecast : राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, लिस्ट हुई जारी

IMD Weather Forecast : मानसून के दोबारा एक्टिव होने से बारिश का प्रकोप लगातार कई राज्यों में जारी है। खासकर यूपी जैसे पहाड़ी इलाके ज्यादा प्रभावित है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों के कौन-कौन से जिले प्रभावित रहने वाले है चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 
IMD Weather Forecast : राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, लिस्ट हुई जारी

HR Breaking News (IMD Weather Forecast) : मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट (IMD Weather alert) राजस्थान (Rajasthan ka mausam), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के 45 जिलों में भारी बारिश बताई गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने जानकारी दी कि इन जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं यूपी में लगातार हो रही बारिश से आज राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में भारी बारिश होने की गतिविधि होते नहीं दिखाई दे रही। 

आज जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम (Jammu Kashmir ka mausam) 

मौसम विभाग ने 28 सितंबर को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir me barish) के कुपवाड़ा, मुजफ्फराबाद, बारामुला, पूंछ,डोडा, कठुआ, रियासी,  उधमपुर, जम्मू, मीरपुर, राजौरी, शुपियाँ, अनंतनाग, कुलगाम,  पुलवामा आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं 29 सितंबर को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद 2 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 

आज हिमाचल का मौसम कैसा रहेगा 

28 सितंबर को मौसम विभाग में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather alert) के कई इलाकों में भार बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, किन्नर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी मौसम सामन्य बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर, 2 अक्टूबर को बारिश की स्थिति सामान्य रहने वाली है। किन्हीं-किन्हीं इलकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

उत्तराखंड में जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 28 सितंबर उत्तराखंड  (Uttarakhand ka weathehr) के देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पुरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है वहीं गिरने जैसी भी संभावना बनी हुई है। इसके बाद एक अक्टूबर तक मौसम में बारिश से संबंधित गतिविधियां कम दिखाई दे रही है। 

राजस्थान के 15 से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने 28 सितंबर को राजस्थान (28 sept Rajasthan weather) के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, नागपुर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, अलवर, दोसा, टोंक, बूंदी, भरतपुर, करौली  समेत जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसके बाद 1 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बने रहने के अनुमान है।