IMD Weather : अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
IMD Weather : देशभर में ठंड की शुरुआत हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो सकता है। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से लोग घर में दुबक कर बैठ गए है। अगर दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो दिल्ली में आने वाले पांच दिनों में ठंड बढ़ सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि दिल्ली समेत बाकि राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर मौसम में लगातार ठंड बढ़ती नजर आ रही है। जिसकी वजह से लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी (mausam Ki khabar) की वजह से यहां पर ठंड बढ़ रही है। दिल्ली के अलावा बाकी राज्य में भी पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए पुर्वानुमान के मुताबिक आने वाले समय में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम-
ये भी पढ़ें - DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी, सैलरी में आएगा बूम
अगर दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर 1 जनवरी से ही शीतलहर और कोहरे ने लोगों को खूब परेशान किया है। दिन के समय में धूप (IMD Weather Update) न होने की वजह से यहां पर सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों को इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार की दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। अगर अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो यहां पर तापमान 17 डिग्री सेल्सियस (Delhi-NCR weather forecast) तक रहने वाला है। इसके अलावा यहां पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। शुक्रवार की बात करें तो यहां पर न्यूनतम आयर अधिकतम तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। साथ ही में हल्के से मध्यम कोहरे के छाये रहने की वजह से यहां पर मौसम खराब रहा है।
इन राज्यों में बढ़ेगी और ठंड-
अगर पहाड़ों के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर बर्फबारी (weather forecast) की वजह से और पछुआ हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है। अगर मैदानी इलाकों के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही में मौसम विभाग ने 4 से 6 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से लेकर छिटपुट वर्षा होने की उम्मीदें जताई हैं। बारिश होने की वजह से दिल्ली, मध्य प्रदेश, (Madhya pardesh Ka Mausam) हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब में ठंड के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
इन राज्यों में जारी कोहरे का अलर्ट-
IMD के मुताबिक देश के कई राज्यों में घने कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। IMD द्वारा जारी किये गए बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को पंजाब, (Punjab Weather Update) हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा में घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही में 3 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोहरा छाया रहने वाला है। 6 जनवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, (Manipur Weather Update) मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर इलाकों में देर रात और सुबह के समय में घने कोहरा छाया रहा है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड-
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक जम्मू (jammu kashmir weather) और उससे सटे इलाकों इलकों में चक्रवाती हवाओं के चलने परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ऐसे में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निचले और मध्य क्षोभमंडल के स्तरों पर ठंड बढ़ने वाली है। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी (himachal pardesh Weather) क्षेत्र में 3 जनवरी तक हल्की हवाएं चल सकती है और हल्कि बारिश होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 4 से 6 जनवरी तक क्षेत्र में छिटपुट बारिश होने की वजह से यहां पर ठंड बढ़ रही है। इनके अलावा 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (ladkh weather) में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने इन लोगों को जारी की चेतावनी-
ये भी पढ़ें - DA Hike Update : लग गया पता, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
मौसम विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम (Mizoram Mausam update) और त्रिपुरा के अधिकतर इलाकों में भूमि के पारे के बढ़ने की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही में मौसम विभाग ने मछुआरों को 4 जनवरी तक मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के कोमोरिन क्षेत्र में नहीं जाने की उम्मीद दी है। 2 जनवरी को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम (West bengal weather) में, 3 और 4 जनवरी को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के दक्षिणी भागों में भी मछुआरों को भी समुद्र से दूर रहने को कहा है।