Mandi Bhav : धान की कीमतों में बंपर तेजी, गेहूं के रेट भी हाईलेवल पर
Mandi Bhav today : धान के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस समय धान का सीजन चल रहा है और अचानक धान की कीमतों में उछाल आने से किसानों में खुशी का माहौल है और अब तेजी से मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। ज्यादातर मंडियों में धान का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP से ऊपर चल रहा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Paddy rate)। आज देश की ज्यादातर मंडियों में फसलों के रेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आज यानी 3 नवंबर 2025 को गेहूं, सरसों और धान की कीमतों में तेजी आई है। इससे किसानों को ज्यादाता फायदा मिल रहा है। धान के सीजन में धान के रेट (Paddy Rate Today) बढ़ने से किसानों को तगड़ा लाभ हो रहा है।
धान के रेट बढ़ने से मंडियों में इसकी आवक तेजी से बढ़ी है। पिछले काफी दिनों से धान की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन अब धान के दाम उछलकर सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं आज मंडी (Aaj Ka Mandi Bhav) में प्रमुख फसलें किस रेट मिल रही है।
गेहूं के बाद धान ने पकड़ी रफ्तार -
गेहूं की कीमत (gehu ka bhav) में बंपर बढ़ौतरी के बाद अब धान के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। धान के बढ़ते रेट इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अब रेट कम नहीं होने वाले हैं। धान की कीमतों ने सोने वाली रफ्तार पकड़ ली है। देश की ज्यादातर मंडियों में धान का समर्थन मूल्य (Paddy MSP) सामान्य धान के लिए 2,369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,389 प्रति क्विंटल है। तेजी आने के बाद गेहूं की कीमत 2750 रुपये क्विंटल तक जा पहुंची है। कैथल मंडी में धान 3475 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
वहीं गेहूं की कीमतों (Wheat rate) की बात करें तो इसमें 100 रुपये तक की प्रति क्विंटल बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इससे पहले गेहूं 2600 रुपये के आसपास बिक रही थी। इसके अलावा सोयाबीन की अधिकतम कीमत (soyabean maximum price) अब 4720 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची है। इसमें 50 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। वहीं कुछ मंडियों में गेहूं व सोयाबीन की अधिकतम कीमत भी अलग अलग रही है।
नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव 2825
धान 1718 भाव 3340
धान 1121 भाव 4000
एटा मंडी
धान 1509 भाव 2450 से 2600
धान 1847 भाव 2350 से 2430
धान 1718 भाव 2600 से 2850
समालखा मंडी
धान 1885 भाव रु 3481
कैथल मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव 3280
धान 1718 हाथ भाव 3475
करनाल मंडी
धान 1509 भाव रु2750 से 2825
नरवाना मंडी
धान 1885 कंबाइन भाव 3125
जालौन गल्ला मंडी
धान 1509 भाव 2455
धान 1718 भाव 2560 से ₹ 2800
भरथना मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2450
बबेरू मंडी
धान 1718 भाव 2800
गनौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव रु 4121
धान 1885 भाव रु 2921
नरेला मंडी
धान 1509 हाथ भाव रु 2850 से 3000
धान 1509 कंबाइन भाव रु 2600 से 2825
धान 1847 हाथ भाव 2500 से 2650
धान ताज हाथ भाव र2150 से 2328
धान 1718 हाथ भाव 3200 से 3340
धान 1718 कंबाइन भाव 2600 से 2925
धान 1121 हाथ भाव र3800 से 4000
खैर मंडी
धान 1509 कंबाइन गीली भाव 2702
धान 1509 कंबाइन सुखी भाव 2901
धान 1509 हाथ भाव 2901
धान सरबती भाव 2323
धान 1847 भाव 2600
धान DP भाव 3001
धान 1718 भाव 3261
धान 1885 भाव 3150
जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव रु 3450
धान 1718 कंबाइन भाव रु 2961
धान 1121 हाथ भाव रु 4083
सोनीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव रु 4051
धान 1718 हाथ भाव रु 3451
धान 1885 हाथ भाव रु 3501
मोठ मंडी
धान 1718 भाव र2870
तरावड़ी मंडी
बासमती 30 भाव रु 5635
नरवाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव रु 3470
बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव रु 4061
इटावा मंडी
धान 1509 भाव 2400
धान ताज भाव 1700
