meri fasal mera byora : किसानों के लिए पोर्टल होगा रिओपन, इस दिन तक होगा पंजीकरण
HR Breaking News (meri fasal mera byora portal reopen) हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब सरकार की तरफ से खरीफ सीजन-2026 की फसलों की पंजीकरण को लेकर एक बार फिर से 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल को खोल दिया गया है। जो किसान किसी कारणवश अपने खरीफ फसल का रजिस्ट्रेशन (kharif fasal ka registration) नहीं करवा पाए थे, उनके लिए यह काफी सुनहरा मौका सामने आया है। चलिए जान लेते हैं सरकार द्वारा इस पोर्टल को कितने दिन तक खोला गया है और किसान किस तारीख तक अपने खरीफ फसल 2026 का पंजीकरण करवा सकते हैं।
फसल बेचने के लिए पंजीकरण जरूरी
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा सरकार (Haryana Government) का एक पोर्टल है, जहां पर हर फसल सीजन में किसानों को अपनी बोई गई फसल, जमीन तथा बैंक से जुड़ी जानकारी दर्ज करवानी होती है। जो भी किसान इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाता है तो उसकी फसल MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पाती है और किसान को फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा मुआवजा तथा कृषि यंत्र सब्सिडी जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती है।
15 अगस्त को बंद हुआ था पोर्टल (meri fasal mera byora registration process)
अबकी बार खरीफ सीजन की फसलों के पंजीकरण वाले पोर्टल को सरकार द्वारा 15 अगस्त 2026 को बंद (meri fasal mera byora registration last date) कर दिया जा चुका था, लेकिन अब सरकार द्वारा एक बार फिर इस पोर्टल को खोलने का फैसला लिया गया है ताकि जिन किसानों ने अब तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह इसका लाभ उठा सके।
कितने तारीख तक कर सकते हैं पंजीकरण? (meri fasal mera byora registration)
हरियाणा सरकार की तरफ से खरीफ 2026 सीजन के दौरान 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल' पर फसल का पंजीकरण करने से वंचित रह गए किसानों को राहत प्रदान करते हुए एक और मौका दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पोर्टल 21 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक रिओपन (meri fasal mera byora login) होगा। 6-7 दिन की इस अवधि में सभी पात्र किसान अपनी कृषि भूमि तथा फसल विवरण संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप नजदीकी सीएससी सेंटर तथा Meri fasal Mera Bura portal (https://fasal.haryana.gov.in/) पर जाकर स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में जाकर भी फॉर्म जमा करवाएं (meri fasal mera byora portal)
आपको बता दें कि अगर आप ऑनलाइन पंजीकरण (meri fasal mera byora portal registration online) नहीं करवा सकते तो आप संबंधित उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में जाकर भी फॉर्म जमा करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा फसल विवरण का सत्यापन आपकी जमीनी हकीकत और मौका जांच के माध्यम से किया जाएगा। अब विभाग की तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन प्रोसेस (Crop Registration Verification Process) पूरा होने के बाद ही मान्य रहेगा ऐसे में पंजीकरण के समय अपनी जमीन और फसल से जुड़ी जानकारी ध्यान से भरे ताकि सत्यापन प्रोसेस में कोई दिक्कत न आए।
