Monsoon Rain Alert : अगले 24 घंटे इन 7 राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD Monsoon Update : देशभर में आंधी तूफान और पानी वाला मौसम बना हुआ है। 24 मई से मानसून सक्रिय है और अलग अलग राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इन सात राज्यों में गरज चमक और आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Monsoon Rain Alert) मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि रविवार यानी 22 जून को मॉनसून ने पूरे लद्दाख को कवर कर लिया। इसके स ही इसने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर भागों में पंजाब के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है।
वहीं, पिछले काफी दिनों से राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हाल ही में अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कल यानी 24 घंटे के बाद दिल्ली में मानसून दस्तक देगा और इसके साथ ही गरज चमक के साथ तेज भारी भी शुरू हो जाएगी।
इस दिन होगा मानसून का आगाज -
मौसम विभगा ने हाल ही में अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बाकी भागों में भी मॉनसून के पहुंचने की पूरी पूरी संभावना है।
यदि IMD की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा ही होता है यानी 24 जून को दिल्ली में मानसून पहुंच जाता है तो यह साल 2013 के बाद सबसे जल्दी पहुंचने वाला मानसून (Monsoon Update) होगा। साल 2023 में मानसून 16 जून को दिल्ली में पहुंचा था। साल 2024 मानसून 28 जून, 2023 में 25 जून को, 2022 में 30 जून को और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दी थी।
इन राज्यों में होगी अति भारी बारिश -
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में 26 जून तक गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश (MP weather update) में 23 और 24 जून को बहुत तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं, IMD ने अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर में तगड़ी बारिश होने के आसार जताए हैं। इसके बाद अगले चार दिनों में हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
मानसून ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की जानकारी के अनुसार, साल 2025 में मानसून 24 मई को केरल पहुंचा गया। जो साल 2009 के बाद से भारत में मानूसन का सबसे जल्दी आगमन रहा है। 2009 में मॉनसून 23 मई को केरल पहुंचा था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों पर मजबूत मौसम प्रणाली बनने के साथ, मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र और पूरे पूर्वोत्तर में पहुंच गया।
लेकिन उसके बाद, 29 मई से 16 जून तक करीब 18 दिनों के लिए मॉनसून (Monsoon Update) की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जून की शुरुआत में शुष्क मौसम के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिली और 8 से 9 जून के आसपास उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बन गई। दो नए कम दबाव प्रणालियां बनने के कारण एक पश्चिम बंगाल और दूसरी गुजरात के ऊपर, की बदौलत 16 जून से 18 जून के बीच मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
कब आता है मानसून और कब तक हट जाता है पीछे -
आमतौर पर ,मानसून केरल (kerala monsoon) में 1 जून के आसपास पहुंच जाता है, 11 जून तक मुंबई, 30 जून तक दिल्ली और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर के आसपास मॉनसून उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से भारत से यह वापस चला जाता है।
इस साल होगी इतनी बारिश -
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों के मिश्रण पर निर्भर करता है और इसमें बहुत ज्यादा बदलाव होता है। आईएमडी (IMD Weather) ने मई में कहा था कि भारत में जून से सितंबर के मॉनसून के मौसम के दौरान अपनी लंबी अवधि के औसत का 106 प्रतिशत, जो 87 सेमी है, बारिश होने के आसार हैं।
इस औसत के 96 और 104 प्रतिशत के बीच बरसात को 'सामान्य' माना जाता है। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आस-पास के हिस्सों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में होगी कम बारिश -
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा (punjab-haryana Weather), केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं।