home page

Monsoon UP Delhi NCR : मौसम विभाग का अलर्ट, 4 दिन तगड़ी बारिश के बाद इस दिन यूपी, दिल्ली NCR में पहुंचेगा मानसून

Monsoon UP Delhi NCR : पिछले काफी दिनों से गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आइए खबर में जानतें है कि राजधानी दिल्ली, एनसीआर, यूपी और हरियाणा में मानसून कब दस्तक देने वाला है।

 | 
Monsoon UP Delhi NCR : मौसम विभाग का अलर्ट, चार दिन तगड़ी बारिश के बाद इस दिन यूपी, दिल्ली NCR में पहुंचेगा मानसून

HR Breaking News (Monsoon UP Delhi NCR) देश के 22 राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। अब यूपी, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल में मानसून के आने की संभावना है। इससे आम लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

 

 

फिलहाल भी कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिन की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों इस तपीश भरी गर्मी से राहत मिली है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत बाकी हिस्सों में मानसून (Mansoon)कब तक आ रहा है। 

 

 

जानिए दिल्ली (Delhi NCR) में मौसम का हाल
 

दिल्ली में दक्षिण पश्चिम की ओर से मानसून के आने से पहले ही झमाझम बारिश होने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, यूपी में प्री मानसून की बारिश दर्ज की गई है। आस-पास के इलाकों में रुक रुक कर बूंदाबांदी जारी रही है। इससे मौसम सुहावना और खुशनुमा हो गया है। इस दौरान तापमान (Temperature)में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


चार दिनों तक भारी-बारिश की संभावना
IMD ने हरियाणा में तेज हवाएं और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का (Yellow Alert)येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच आने वाले 3 दिनों में झमाझम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। 

दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना
इन राज्यों का औसत (Maximum Temperature) अधिकतम-तापमान सामान्य (Normal )से 7.4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है। वहीं, राज्यों के सभी जिलों में न्यूनतम-तापमान(Minimum Temperature )36.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

हरियाणा के इन जिलों में इतनी एमएम (M.M ) हुई बारिश 


अंबाला में 8.8 एमएम, हिसार में 92.8 एमएम, करनाल में 1.0 एमएम, नारनौल में 43.8 एमएम, रोहतक में 3.8 एमएम, गुरुग्राम में 19.0 एमएम, भिवानी में 5.0 एमएम, सिरसा में 5.0 एमएम, चरखी दादरी में 8.0 एमएम, जींद में 9.5 एमएम, कैथल में 3.0 एमएम, नूंह में 27.5 एमएम, पंचकूला में 1.5 एमएम, रेवाड़ी में 74.5 एमएम और यमुनानगर में 0.5 एमएम तक बारिश हुई है।

इस दिन पहुंचेगा मानसून 


मौसम विभाग के अनुसार अरब-सागर, बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिमी-विभोक्ष के आगमन से मानसून के जल्द आने की संभावना है। पूर्वी-उत्तरप्रदेश में आने वाले दो दिनों में मानसून की एंट्री (Mansoon Entery) हो जाएगी। उसके बाद पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा 23 से 25 जून तक मानसून कें आने की संभावना है।

News Hub