home page

Monsoon Update : दिल्ली NCR में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Monsoon Update : देश में इन दिनों लगातार विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में मानसून के चलते भयंकर बारिश देखने को मिल रही है, वहीं देश के बाकी बचे हुए हिस्सों में भी अब प्री मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी दिल्ली और NCR में भी एक बार फिर से मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बीते दिन यानी मंगलवार को लोगों को तेज धूप और गर्मी से काफी राहत मिली है। ऐसे में अब एक बार फिर राजधानी दिल्ली में मौसम करवट लेगा।

 | 
Monsoon Update : दिल्ली NCR में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

HR Breaking News (Monsoon Update) मई महीने में राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, जून महीने की शुरुआत तो बारिश के साथ हुई थी, लेकिन इसके बाद जून महीने में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली और उन्हें बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ा था। 

 

 

ऐसे में मौसम विभाग (Monsoon Update) ने पूर्वानुमान लगाया था कि 16 जून के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम करवट लेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) का यह ‌पूर्वानुमान सही भी साबित हुआ है। 

 

17 जून को हुई झमाझम बारिश
 

बीते कल यानी 17 जून को राजधानी दिल्ली (Monsoon Update) में दोपहर बाद तेज बारिश दर्ज की गई है। इससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगे हैं और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के कई इलाकों में यह प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है।

 

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी कुछ समय तक यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। भारत मौसम विभाग की ओर से ताजा वेदर अपडेट जारी कर आगामी समय में रहने वाले मौसम के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में आज मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।

गर्मी से मिल रही लोगों को राहत
 

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए पिछले एक-दो दिनों से मौसम (Weather Update) काफी अनुकूल बना हुआ है। इस दौरान यहां पर रुक-रुक कर हुई बारिश (Rain) से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं, यातायात प्रबंधन और बिजली संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी वेदर अपडेट पर नजर डालें तो दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ समय तक राहत मिल सकती है। विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में बारिश के मध्य नजर येलो अलर्ट जारी किया है।

जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम 
 

बीते दिन यानी मंगलवार को दिल्ली वासियों के दिन की शुरुआत उमस और गर्मी के साथ हुई थी। हालांकि दोपहर के बाद लोगों को बारिश (Monsoon Update) के चलते गर्मी से काफी राहत मिली। इस बीच भारत मौसम विभाग में बताया है कि आज यानि बुधवार को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

ऐसे में विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो कहा जा सकता है कि जल्द ही राजधानी दिल्ली में मानसून का आगमन हो सकता है।

प्री मानसून की गतिविधियां जोरों पर
 

राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Pre Monsoon) में पिछले 24 घंटे में प्री मानसून गतिविधियां जोरों पर हैं। इसके चलते दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है। 

वहीं, इस दौरान विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट दिया गया है वह भी लोगों के अनुकूल है। बीते दिन हुई बारिश के चलते दिल्ली में मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। अब बस दिल्ली वासियों को इंतजार है तो मानसून के आने का, जिससे उन्हें गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। 

दिल्ली के तापमान में आई जबरदस्त गिरावट 
 

बीते 24 घंटे में जिस हिसाब से राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR Weather Update) क्षेत्र में जबरदस्त बारिश हुई है, उससे दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यह बारिश का ही असर है की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

ऐसे में लोगों को गर्मी और लू से काफी राहत मिली है। भारत मौसम विभाग का यह भी मानना है कि अगर यही तापमान बना रहता है तो राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लू चलने की संभावना भी खत्म हो जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

आज ऐसा रहेगा मौसम, 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं
 

भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज भी राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना (Monsoon Update) बनी रहेगी। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी और तूफान आने की भी संभावना है। इस दौरान विभाग की ओर से बारिश को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


वहीं विभाग ने यह भी पूर्वानुमान लगाया है कि इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में आज शाम को एक बार फिर से मौसम काफी बिगड़ने वाला है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

जल्द दिल्ली में होगी मानसून की एंट्री
 

विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम से शुरू होने वाली बारिश देर रात तक जारी रह सकती है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि प्री मानसून बारिश का यह दौर दिल्ली और एनसीआर में 23 जून तक जारी (Monsoon Update) रहने वाला है। वहीं, यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में मानसून की दस्तक हो सकती है।

दिल्ली में मानसून की एंट्री होते ही तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि इस वर्ष पहले के वर्षों के मुकाबले ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में हुई इतनी बारिश
 

भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कल राजधानी दिल्ली में 28.4 एमएम बारिश (Monsoon Update) दर्ज की गई है। इसी के साथ मानसून को लेकर भी विभाग की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार थमी हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर से मानसून ने गति पकड़ ली है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी मानसून की राजधानी दिल्ली में एंट्री होने वाली है।

जानें अपने शहर का तापमान 
 

बीते 24 घंटे में जिस हिसाब से मौसम में परिवर्तन हुआ है उससे राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से आंकड़ा जारी किया गया है कि दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्या रहने वाला है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

इसके अलावा गाजियाबाद में भी यही तापमान बना रह सकता है। वहीं ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फरीदाबाद के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

साइबर हब गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

News Hub