Monsoon Weather 2025 : इस बार समय से पहले आएगा मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया कितनी होगी बारिश

HR Breaking News - (Monsoon Weather 2025)। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि मानसून सबसे पहले केरल में एंट्री करता है। इसी बीच मौसम विभाग (weather Update) ने बताया है कि इस बार समय से 5 दिन पहले ही केरल तट तक मॉनसून पहुंचने की संभावना है। यानी मॉनसून के 27 मई 2025 तक पहुंच सकता है। वैसे, आमतौर पर 1 जून 2025 तक मॉनसून केरल तट तक दरस्तक देता है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार यदि केरल में मॉनसून 1 जून 2025 तक पहुंच जाता है तो यह साल 2009 के बाद से भारत की मुख्य भूमि पर मॉनसून का समय से पहले आना होगा। तब 23 मई को मॉनसून आया था।
कब दस्तक देगा मानसून -
आमतौर पर मानसून (Monsoon Update) दक्षिण-पश्चिम में 1 जून तक केरल में दस्तक देता है, जिसके बाद यह 8 जुलाई तक पूरे देश में एक्टिव हो जाता है। फिर 17 दिसंबर के आसपास यह उत्तर-पश्चिम भारत से इसका असर कम होने लगता है और फिर 15 अक्टूबर तक पूरी तरह वापस चला जाता है।
मौसम विभाग (weather update) ने अप्रैल में 2025 के मानसून में सामान्य से अधिक बरसात की भविष्यवाणी की थी। और अल नीनो की परिस्थिती की संभावना को खारिज किया था, जो इंडियन सबकॉन्टिनेंट में सामान्य से कम बरसात से जुड़ी है।
मौसम विज्ञानिक ने भारत में 4 महीने के मानसून (Monsoon Update) यानी जून से सितंबर तक सामान्य से अधिक बरसात ने की संभावना जताई है। वहीं, इस बार अधिक मात्रा में प्री मॉनसून (Pre Monsoon Update) एक्टिविटी देखी जा रही है।
पिछले एक महीने में देश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसके चलते देशभर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। वहीं शनिवार 10 मई 2025 को भी राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई है और मौसम कूल बना हुआ है।
गर्मी से मिलेगा छुटकारा -
पिछले चार से पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब (Haryana-punjab weather) और बिहार के अलग-अलग राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बरसात हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ ( Western Disturbance) और बाकी कई कारणों से उत्तर भारत में होने वाली बारिश की वजह से अब तक लू का कहर देखने को नहीं मिला है और तापमान में भी ज्यादा बढ़ौतरी नहीं हुई है। वहीं, उमस भर गर्मी के बीच मानसून के जल्दी आने की संभावना भी राहत भरी खबर है।