Monsoon weather : मॉनसून कब देगा दस्तक, मौसम विभाग ने बताई तारीख

HR Breaking News - (Monsoon weather)। इस समय देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। IMD का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार समय से पहले, यानी 27 मई को केरल के तटों पर दस्तक देने वाला है। आमतौर पर मॉनसून (monsoon Latest update) 1 जून को केरल में एंट्री करता है, लेकिन इस बार यह पिछले 15 सालों के बाद सबसे जल्दी आने वाला है, अगर मानसून जल्द आ जाता है तो यह खबर भीषण गर्मी झेल रहे लोगों और किसानों के लिए राहत भरी होगी।
कब से कब तक रहेगा मानसून -
मौसम विभाग (weather update) के अपडेट के मुताबिक सबसे पहले केरल मानसून की एंट्री होती है और 8 जुलाई तक यह पूरे देश में फेल जाता है इसके बाद 17 सितंबर से उत्तर पश्चिम भारत से इसका प्रभाव कम होने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मॉनसून 2024 में 30 मई, 2023 में 8 जून, 2022 में 29 मई, और 2021 में 3 जून को केरल पहुंचा था।
इस बार मानसून आने पर कितनी होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD monsoon Update) के विज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून के समय से पहले आने का यह मतलब नहीं कि पूरे देश में एकसामान बारिश होगी। उन्होंने कहा, 'केरल में मॉनसून का जल्दी या देर से आना देश के अन्य हिस्सों में इसके व्यवहार को निर्धारित नहीं करता। यह वैश्विक और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करता है।' इसका मतलब है कि मॉनसून (monsoon update) की प्रगति और बारिश की मात्रा क्षेत्रीय कारकों पर निर्भर करेगी।
जून से सितंबर तक कितनी होगी बारिश?
IMD ने अप्रैल में अपने पूर्वानुमान जारी कर दिया था, जिसमें कहा गया है कि 2025 के मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बरसात होने की आशंका है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन का कहना है कि इस साल 4 महीने के मॉनसून (monsoon update) में अच्छी बरसात होने की संभावना है।
इसके अलावा, अल नीनो की उम्मीद को खारिज किया गया है, जो आमतौर पर कम बारिश का कारण बनता है। यह अनुमान खेती-किसानी और जल संसाधनों के लिए सकारात्मक संकेत देता है।
इस मानसून में ऐसा क्या खास?
मौसम विभाग (weather update) ने मानसून के आने और जाने की तारीख की भविष्यवाणी कर दी है। ऐसे में IMD विभाग के विज्ञानिकों और लोगों में खुशी की लहर है। क्योंकि, इस बार एक दश्क से भी ज्यादा समय बाद मानसून समय से पहले आ रहा है और यह कृषि क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। समय पर और अच्छी बारिश फसलों की बुआई और उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है। इस समय देशभर में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही और लू के थप्पड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में मानसून आने से मौसम कूल कूल बना रहेगा और गर्मी का अंत होगा।