home page

sarso price 15 july : सरसों के रेट में रिकॉर्ड उछाल, इतने रुपये क्विंटल हुआ भाव

sarso ka bhav :सरसों के भाव में लगातार उछाल आना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब तो सरसों के रेट (sarso price hike) में रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज की गई है। देशभर के राज्यों में सरसों के भाव बढ़ गए हैं, इस कारण मंडियों में अब सरसों की आवक और खरीद भी बढ़ी है। आइये जानते हैं कितने रुपये क्विंटल हो गए हैं सरसों के दाम।

 | 
sarso price 15 july : सरसों के रेट में रिकॉर्ड उछाल, इतने रुपये क्विंटल हुआ भाव

HR Breaking News (sarso price)। सरसों की बिक्री से इस समय किसान तगड़ा मुनाफा कूट रहे हैं। सरसों के रेट (Sarso bhav today) में रिकॉर्ड उछाल आने से किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है।

 

 

कुछ दिन पहले तक सरसों की आवक भी मंडियों (mandi bhav 15 july) में न के बराबर थी, जो अब रेट बढ़ने के कारण बढ़ गई है। व्यापारियों और किसानों के बीच अब सरसों बिक्री को लेकर सीधा संपर्क होने लगा है। सरसों की बढ़ती मांग इसके रेट इंक्रीज करने में सहायक बनी है।


अभी और भी हाई होगा सरसों का रेट


इन दिनों सरसों का भाव (sarso price 15 july) रिकॉर्ड आंकड़े को छू रहा है। आगामी दिनों में सरसों तेल के रेट (Sarso tel ka rate) बढ़ने के कारण सरसों के दाम और भी बढ़ सकते हैं। त्योहारी सीजन का असर भी सरसों के भाव (mustard price today) पर पड़ सकता है। 


इन राज्यों में इतना है सरसों का भाव


सरसों का भाव (sarso rate today) अब अधिकतर राज्यों में 6500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर जा चुका है। यह एमएसपी 5950 रुपये से अधिक चल रहा है। राजस्थान में सरसों के अधिकतम रेट (sarso maximum price) 6800 रुपये प्रति क्विंटल के करीब हैं तो कुछ राज्यों में ये 7200 रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर हैं। मध्य प्रदेश (MP sarso price) व उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम 6650 रुपये से लेकर 6750 रुपये प्रति क्विंटल के करीब हैं।


एमएसपी से इतने ऊपर हुए सरसों के रेट
महाराष्ट्र और बिहार (Bihar sarso price) में सरसों के भाव 6650 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं। ये एमएसपी 5950 से 700 रुपये ऊपर हो गए हैं। पंजाब (punjab mandi bhav) में सरसों 6450 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रही है। यहां पर सरसों के दामों में पहले की अपेक्षा 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 

उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव


वैसे तो उत्तर प्रदेश (UP mandi bhav)  गेहूं उत्पादन में अव्वल है, लेकिन यहां सरसों का उत्पादन भी अब बड़े स्तर पर होता है। इस राज्य में सरसों का रेट 6785 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश की इटावा मंडी में (sarso rate today) 6675 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की बिक्री हो रही है। मैनपुरी मंडी में भाव 6710 रुपये क्विंटल तक हो गया है। मेरठ में 6488 रुपये क्विंटल तो बरेली में 6685 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का रेट चल रहा है। 


राजस्थान में सरसों के दाम


राजस्थान की कोटा मंडी में 6790 रुपये प्रति क्विंटल, जयपुर में (jaipur sarso price) 6697 रुपये प्रति क्विंटल व जोधपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso price rajasthan) 6825 रुपये  क्विंटल तक हो गया है। 

हरियाणा में सरसों का रेट


हरियाणा की हिसार मंडी (mandi bhav) में सरसों का रेट पहले से हाई हो गया है। अब पूरे हरियाणा की मंडियों में (haryana sarso price) सरसों का रेट बढ़ौतरी पर दिख रहा है। हिसार में सरसों अब 6630 रुपये प्रति क्विंटल, आदमपुर में  6715 रुपये और सिरसा में 6410 रुपये क्विंटल तक सरसों के दाम हो गए हैं।
 

News Hub