hrbreakingnews.com

PM Kisan 24th kist : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त हुई जारी, आपके खाते में पैसे नहीं आए तो चेक करें लिस्ट

PM Kisan 24th kist : पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 24 वीं किस्त जारी हो चुकी है। अगर, आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए तो लिस्ट चेक कर सकते हैं। चलिण् इसके बारे में जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।    

 
PM Kisan 24th kist : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त हुई जारी, आपके खाते में पैसे नहीं आए तो चेक करें लिस्ट

HR Breaking News (PM Kisan 24th kist) :  लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे किसानों को अब राहत मिली है। योजना के तहत 24वीं किस्त के तहत गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंच गए हैं।  इसके साथ ही देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है। यानी किसानों को हर चार महीने में एक किस्त दी जाती है।

9.34 करोड़ किसानों के खाते में आई राशि

 

प्रधानमंत्री मंत्री की इस योजना (pradhanmantri kisan samman nidhi) के तहत बनासकांठा जिले के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18680 करोड़ रुपये डाल दिए गए है। इससे किसानों को राहत मिली है।  इस बार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (kisan samman nidhi yojna)की 24वीं क‍िस्‍त थी। अगले माह के शुरूआत में दिवाली का त्योहार है। ऐसे में सही समय पर किस्त जारी होने पर किसानों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार इस किस्त में 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए होने की जानकारी सामने आई है।  

अभी तक पैसे नहीं आए तो ये करे 

 

योजना के (kisan samman nidhi yojna ki kist ase chack kre) तहत किसानो के खातों में राशि भेज दी गई है। अगर आप के खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये की राशि खातों में नहीं आई तो आप को ये देखना होगा कि आपने ई-केवाईसी किया या नहीं उसके बाद सबसे पहले  अपना स्टेटस चेक करें अगर यहां सब कुछ ठीक है तो अपना बैंक खाता चेक करें कि कहीं वो इन-एक्टिव तो नहीं है। 

 

यहां कर सकते है शिकायत दर्ज 

 

अगर ये सब चीजे चेक करने के बाद आपके खाते में राशि नहीं आई तो  कृषि विभाग जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे होगा ये कि अगर आपकी पूरी जानकारी सही है तो आपी रूकी हुई किस्त जारी हो जाएगी। 

पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त के लाभार्थियों की सूची में (PM Kisan Beneficiary List) आपका नाम है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से यह जानकारी मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर  फार्मर कॉर्नर (Farmers Corner) में जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको जानकारियां भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। इससे आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।