home page

PM Kisan : सरकार ने किसानों के खाते में डाल दिये 18,640 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट

PM Kisan 22nd Installment : भारत एक कृषी प्रधान देश है। ऐसे में सरकार के द्वारा आए दिन नई नई स्कीमों को चलाया जाता है। इन्हीं में से एक स्कीम पीएम किसान योजना है। इस स्कीम (PM Kisan Scheme) के तहत सरकार ने किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये डाल दिये हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या आपको इस योजना के तहत लाभ होगा या नहीं। 

 | 
PM Kisan : सरकार ने किसानों के खाते में डाल दिये 18,640 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें अपना अकाउंट

HR Breaking News (PM Kisan 22nd Installment 2026) देशभर के करोड़ों किसानों के लिए कल का दिन किसी त्योहार से कम नहीं था क्योंकि कल सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 22वीं किस्त जारी कर दी थी। इसकी वजह से किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिली। हालांकि अभी भी कुछ किसान इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि क्या उनके खाते में योजना का पैसा आ गया तो आइए जानते हैं इसी बारे में पूरी जानकारी खबर के माध्यम से।

 


9.32 करोड़ किसानों को होगा लाभ 

 

देश के करोड़ों किसानों के लिए कल का दिन काफी खास था। कल यानी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN Yojana) योजना की 22वीं किस्त आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इसके तहत देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें कि इस किस्त को जारी करने के लिए सरकार ने 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को जारी कर दी है। इसकी वजह से किसानों को खेती की तैयारियों में बड़ी मदद मिलने वाली है।


ऐसे चैक करें अपना पेमेंट स्टेटस 

अगर आप भी इस योजना के तहत लाभार्थी किसान हैं और ये देखना चाहते हैं कि पैसा आपके खाते (PM-KISAN Latest Update) में आ गया है या फिर नहीं तो आप इन स्टेपस को फॉलो करके योजना के स्टेटस को चैक कर सकते हैं।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज (PM-KISAN Yojana) पर Farmers Corner के विकल्प पर क्लिक करें।
यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, ऐसे में अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो फिर आप Know Your Registration No. पर क्लिक करके उसको प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसा करने के बाद आपके रजिस्टर्ड (PM-KISAN Portal) मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसको दर्ज करें।
Get Data पर क्लिक करते ही आपकी किस्त का पूरी हिस्‍ट्री और वर्तमान किस्त (22वीं) का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

पैसा नहीं आने पर करें ये काम 

अगर आपका स्टेटस Payment Processed दिखा रहा है, लेकिन बैंक खाते में मैसेज नहीं आया है, तो इस स्थिति में थोड़ा धैर्य बनाये रखना चाहिए क्योंकि बैंक सर्वर (PM-KISAN Yojana Payment) की वजह से इसमें कुछ घंटों का समय लग सकता है। हालांकि अगर स्टेटस में कोई परेशानी आ रही है तो फिर आपको ये कदम उठा लेने चाहिए :

e-KYC करें पूरी - आपको इस बात को सुनिश्चित करना है कि आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
आधार-बैंक लिंकिंग - इस बात को जांच लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और एनपीसीआई (NPCI Latest Update) मैप्ड है।
हेल्पलाइन नंबर : अगर समस्या फिर भी बनी रहती है, तो फिर आप पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।