UP me barish : अगले 90 मिनट में यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 की स्पीड की चलेगी हवा
HR Breaking News (UP me barish) यूपी में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। कई जिलों में एक बार फिर बारिश के आसार है। इस दौरान अगले डेढ़ घंटे में प्रदेश के तकरीबन 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार है, जिसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार कई जिलों (UP me barish) में 50 की स्पीड से तेज झौंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
किन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट (UP Ka Mausam)
अगले डेढ़ घंटे में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश (heavy rain in up) के आसार जताए गए हैं। इस दौरान यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 90 मिनट में सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने के आसार है।
इन जिलों में दिखेगा मौसम का रोद्र रूप (UP Weather)
इस दौरान गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर में तेज हवाओं का अलर्ट (UP me strong wind alert) जारी किया है। इसके साथ ही सुल्तानपुर,अयोध्या और उन्नाव में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले डेढ़ घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है।
किन जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी के अनुसार (IMD Rain Alert) अगले डेढ़ घंटे में महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बाराबंकी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, श्रावस्ती और बालमपुर में बिजली कड़कने के साथ ही जोरदार बारिश की संभावना है।
