अक्टूबर में सामान्य से कम होगी हिसार में बरसात, पूरे महीनें का अलर्ट हुआ जारी
HR Breaking News : (weather updates) पिछले काफी समय से देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम बदल रहा है। कई इलाकों से मानसून ने विदाई ले ली है लेकिन अभी भी कई जगहों पर मौसम अपना अनोखा रूप दिखा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अक्टूबर महीने के मौसम (Weather in October) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है और बताया गया है कि अब की बार हिसार जिले में सामान्य से कम होगी बरसात। चलिए जान लेते अक्टूबर महीने के मौसम (Latest Weather Updates) को लेकर के बारे में विस्तार से।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अक्टूबर महीने में हिसार के मौसम में बड़ा बदलाव (HIsar weather news) देखने को मिलेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अबकी बार अक्टूबर में हिसार जिले में सामान्य से कम बरसात होने की संभावना है। आईएमडी के एक्सपर्ट्स (India Meteorological Department) की तरफ से बताया गया है कि अक्टूबर में करीब 5 से 7 पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिनका असर हिसार जिले में पूरे महीने देखने को मिलेगा।
1 से 6 अक्टूबर के मौसम का अपडेट (Weather Updates)
आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि 1 से 6 अक्टूबर के बीच पश्चिमी गर्म हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। पूरे इलाके में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
7 से 10 अक्टूबर का मौसम (October weather)
दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम मैं बदलाव देखने को मिलेगा और बादलों का आवागमन बढ़ जाएगा। हिसार और आसपास के इलाके सहित उत्तरी जिलों में हल्की बरसात और बूंदाबांदी की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
15 से 31 अक्टूबर का मौसम (IMD scientists)
आईएमडी के वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया है कि 15 से 31 अक्टूबर के दौरान 4 से 5 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे और इनकी वजह से इलाके के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। महीने के आखिर में दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभों की वजह से इलाके में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी और इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी तथा लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा।
हिसार के मौसम में बदलाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना? (weather news)
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स की तरफ से बताया गया है कि अक्टूबर महीने में काफी ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है लेकिन बरसात सामान्य से कम ही होगी। अक्टूबर महीने की शुरुआती दिनों में गर्म हवा चलेगी और तापमान ऊंचा ही बना रहेगा लेकिन महीने के आखिर में हल्की बरसात के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा।
