home page

Rajasthan Weather : राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में आंधी-तूफान और बारिश होने वाली है। इसकी वजह से राजस्थान के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। खबर में जानिये राजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Rajasthan Weather : राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाल है। पिछले 9 दिन से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आंधी चलने के साथ बरसात का सिलसिला जारी है। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी (summer in rajasthan) से राहत मिली है। मई का महीना आधा आने पर जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 


इस बार बीच बीच में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में ज्यादा बढ़ौतरी नहीं हुई है। वहीं, आंधी और बारिश की वजह से सभी जिलों का तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा गर्म (aaj ka mausam) रहने वाले पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर का तापमान भी शुक्रवार को प्रदेश के 14 शहरों के तापमान से कम रहा है।

 

 

चूरू सबसे गर्म रहा

 


एक ओर जहां राज्य में बारिश हो रही है वहीं, कई शहरों में बारिश (Rain alert) न होने की वजह से तापमान शिखर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को शेखावाटी क्षेत्र का चूरू शहर सबसे गर्म रहा है। यहां सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
 

 

गंगानगर और बीकानेर का तापमान (IMD Rain alert) क्रमश 37.8 डिग्री सेल्सियस और 37.3 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा है। चार शहरों संगरिया, धौलपुर, पिलानी और फतेहपुर का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर (Jaipur ka mausam) का तापमान शुक्रवार को 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। IMD के अनुसार आज शनिवार यानी 10 मई के दिन भी प्रदेश के 30 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। लिहाजा तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।


पारे में होगी बंपर गिरावट-


मौसम विभाग जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दो दिन तक प्रदेश (Rajasthan ka mausam) में बारिश का मौसम बना रहने वाला है। कल रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में आंधी और बारिश जैसा मौसम बना रहने वाला है। सोमवार को भी करीब 24 जिलों में बारिश (IMD Rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

इसके बाद आंधी और बारिश का दौर थमना शुरू हो गया है। फिर तापमान में बढ़ौतरी होनी भी शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।