Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जान लें 17 अक्टूबर तक कैस रहेगा मौसम
Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में मौसम ने करवट बदली है और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने आज और कल राजस्थान में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - राजस्थान में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन अब फिर से बारिश शुरू हो गई है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान के मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग (Rain Alert) ने कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम में बड़ा बदलाव आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इन जिलों में होगी तेज बारिश - (Barish Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। बीकानेर और हनुमानगढ़ में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। श्रीगंगानगर चूरू में भी बादलों की गरज के साथ जोरदार बारिश होगी। नागौर, फलौदी और आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने डीडवाना, कुचामन क्षेत्र में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी राजस्थान में दो दिन बारिश का अलर्ट - (IMD Weather)
पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के जयपुर और भरतपुर संभाग में भी 15 और 16 अक्टूबर को अलग-अलग जगह पर गरज- चमक के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। अलवर, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, दोसा, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनू, खैरथल, सीकर, डीग, तिजारा और कोटपूतली बहरोड समेत कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है और इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।
इन इलाकें में पड़ सकते हैं ओले - (Mausam Update)
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अलवर डीग, झुंझुनू, सीकर, खैरथल, तिजारा और कोटपूतली बहरोड के कुछ इलाकों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। अजमेर संभाग के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (Mausam Update) की ओर से आंधी तूफान के साथ भारी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी करने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल खरीफ सीजन की लगभग सभी फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं। इसके अलावा धान की फसल मंडियों में खुले में पड़ी हुई है। मौसम में हो रहे बदलाव से फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। दरअसल आज सुबह उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में 16 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
