Sarso Bhav : सरसों की कीमतों में 21% का उछाल, अभी और बढ़ेंगे रेट
Sarso Mandi rate : रबी फसल का सीजन चल रहा है और भीषण सर्दी पड़ रही है। सरसों की नई फसलें मंडी में आने को अभी दो महीने का वक्त है। लेकिन अभी से ही सरसों की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सरसों के भाव में MSP से ऊपर चल रहा है। इससे किसानों को खूब मुनाफा हो रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों के रेट और बढ़ेंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Aaj Ka mandi Bhav)। सरसों की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले काफी दिनों से सरसों के रेट आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब सरसों का रेट नए शिखर पर जा पहुंचा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को सरसों का अच्छा खास रेट मिला है। इससे किसानों में खुशी की लहर है।
अब किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सरसों की कीमतों (Sarso ka bhav) में तेजी का यह दौर फरवरी या मार्च 2026 तक बना रहेगा। दरअसल, सरसों की कटाई का सीजन आने पर किसान अपनी फसलों को ऊंचे दामों पर बेच पाएंगे। हालांकि यह स्टीक अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आने वाले दिनों में सरसों का रेट कहां तक जाएगा लेकिन बाजार जानकारों के मुमाबिक जनवरी के लास्ट तक सरसों में तेजी देखने को मिल सकती है।
MSP से ऊपर पहुंचे सरसों का रेट -
इस समय देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) से ऊपर चल रहा है। सरसों की कीमतों में तेजी आने के पीछे कई अहम कारण है। मंडियों में सरसों की अधिक मांग और कम सप्लाई की वजह से भाव प्रभावित हुए हैं। सरसों के रेट बढ़ने से इसका असर दोनों उपभोक्ताओं और किसानों के बजट पर देखने को मिल रहा है।
21 प्रतिशत उछले सरसों के रेट -
सरसों में बंपर तेजी (Sarso Rate Hike) आई है। आज 6 जनवरी को भी सरसों में उछाल देखने को मिला है। आज मंडियों में सरसों का अधिकतम भाव 7200 रुपये क्विंटल चल रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से 1250 रुपये ज्यादा है यानी सरसों में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने साल 2026-27 के लिए सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso Ka MSP) को 250 रुपये बढ़ा दिया है यानी सरसों का MSP 5950 रुपये से बढ़ाकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
दिल्ली मंडी
42% कंडी सरसों भाव 6900
बरवाला मंडी
सरसों भाव 6600 से 6650
हिसार मंडी
सरसों भाव 6400 से 6500
नगर मंडी
सरसों भाव 6806
कोटा मंडी
सरसों भाव 6806
चरखी दादरी मंडी
सरसों सीड भाव 6975 से 7025
सिवानी मंडी
सरसों नॉन भाव 6050
गोयल कोटा
सरसों भाव 7000
जयपुर में सरसों का भाव 7125
UP, MP और राजस्थान में सरसों भाव 6950
हरियाणा/पंजाब में सरसों का भाव 7000
दिल्ली
सरसों सीड भाव 7000/7025
चरखी दादरी
सरसों सीड भाव 6975/7000
जयपुर
सरसों सीड भाव 7150 से 7175
भरतपुर मंडी
सरसों भाव 6806
पोरसा मंडी
सरसों भाव 6575
कामां मंडी
सरसों भाव 6806
अलवर
सरसों भाव 6850
सुमेरपुर
42% कंडीशन सरसों भाव 7200
