home page

Sarso ka Rate : सरसों की कीमतों में बंपर तेजी, MSP से ऊपर पहुंचे रेट

Sarso Rate : सरसों में पिछले कई महीनों से तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन सरसों की कीमत नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है। सरसों की कीमतों में उछाल आने से किसानों को खूब लाभ हो रहा है। जबकी उपभोक्ताओं को महंगाई की डबल मार झेलनी पड़ रही है। दरअसल, सरसों तेल के दाम भी बढ़े हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले  दिनों में सरसों की कीमतों में और तेजी आएगी। 

 | 
Sarso ka Rate : सरसों की कीमतों में बंपर तेजी, MSP से ऊपर पहुंचे रेट 

HR Breaking News - (Mandi Bhav Today)। सरसों के भाव में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। इससे किसानों को लाभ हो रहा है जबकी उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। बीते एक दो दिन से सरसों की कीमतों में हल्की गिरावट आई थी। परंतु अब सरसों की कीमत (Sarso rate hike) फिर से हाईलेवल पर जा पहुंची है। 


सरसों MSP में बढ़ौतरी - 


 केंद्र सरकार ने हाल ही में सरसों समेत कई अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में इजाफा किया है। सरसों का MSP अब 5950 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर साल 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल तय किया गया है। इसका मतलब यह है कि अगले साल किसानों को सरसों का 250 रुपये क्विंटल अधिक रेट मिलेगा। 

 


आज फिर महंगी हुई सरसों  -

आज सरसों के भाव (musturd price today) आए दिन बढ़ रहे हैं। आज 7 जनवरी 2026 को सरसों में बंपर तेजी दर्ज की गई है। सरसों का अधिकतम रेट अब 7500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। कुछ राज्यों में सरसों की गुणवत्ता, वैरायटी व मांग और आपूर्ति स्थिति के अनुसार भाव में भिन्नता भी देखने को मिल रही है।


जयपुर
सरसों सीड भाव 7150 से 7175  
मुरैना मंडी
42% कंडीशन सरसों भाव 6750 

शारदा आगरा
सरसों भाव 7500 

कामां मंडी
सरसों भाव 6806 

कुम्हेर मंडी
सरसों भाव 6806 

नदबई मंडी
सरसों भाव 6806 

नगर मंडी
सरसों भाव 6806 

कोटा मंडी
सरसों भाव 6806 

सुमेरपुर मंडी
सरसों भाव 7190/7200 
दिल्ली मंडी
42% कंडी सरसों भाव 6900 

बरवाला मंडी
सरसों भाव ₹ 6600/6650 

हिसार मंडी
सरसों भाव  6400/6500


सिवानी मंडी

सरसों नॉन भाव 6050
UP, MP और राजस्थान मंडी भाव  6950

हरियाणा/पंजाब मंडी सरसों भाव 7000

दिल्ली
सरसों सीड भाव 7000/7025 

चरखी दादरी
सरसों सीड भाव 6975/7000 

जयपुर
सरसों भाव  7125/7150 


अलवर
सरसों भाव 6850 
सुमेरपुर
42% कंडीशन सरसों भाव 7200 
आगरा — बीपी 
सरसों भाव 7500 

गंगापुर सिटी
सरसों भाव 6851