home page

Sarso Mandi Bhav : सरसों की कीमतों में आई गिरावट, जानिये क्विंटल का भाव

Sarso Rate : देश की लगभग सभी मंडियों में इन दिनों सरसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे व्यापारियों, किसानों और उपभोक्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। पिछले काफी दिनों से सरसों का भाव रिकॉर्ड हाई पर चल रहा था, लेकिन अब अचानक बाजार का रूख बदल गया है। सरसों की कीमतों (Sarso Ki Kimat) में आई इस नरमी ने बाजार में लेन-देन की गति को धीमा कर दिया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कहां तक जाएगा सरसों का रेट - 

 | 
Sarso Mandi Bhav : सरसों की कीमतों में आई गिरावट, जानिये क्विंटल का भाव 

HR Breaking News - (Sarso Rate Today)। सोने की रफ्तार से आए दिन बढ़ रही सरसों की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बीते काफी दिनों से सरसों के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था। किसान स्टॉक सरसों को मंडियों में लेकर पहुंच रहे थे। जैसे ही रेट कम हुए है मंडियों में सरसों की आवक कम हो गई है। इसके अलावा, सरसों की मांग में कमी आने और स्टॉक की उपलब्धता भी कीमतों पर दबाव बना रही है। देश की कई मंडियों में सरसों का भाव (Sarso ka Bhav) पहले से नीचे आ गया है इससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। सरसों तेल के दाम पर भी इसका प्रभाव दिख रहा है।


बाजार जानकारों का कहना है फरवरी महीने में सरसों की कीमतों (Sarso Ka Rate) में फिर से तेजी आ सकती है। फिलहाल सरसों के रेट कम होने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल सरसों के रेट में गिरावट आने से उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है। 


केंद्र सरकार ने MSP में किया बदलाव - 

हाल ही में केंद्र सरकार ने सरसों के MSP में बदलाव किया है। सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया है। इससे किसानों को साल 2026-27 में सरसों का अच्छा-खास रेट मिलेगा। सरसों MSP को 5950 रुपये से बढ़ाकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि सरसों (Sarso MSP Hike) में 250 रुपये की तेजी आएगी। इस समय मंडियों में सरसों का अधिकतम रेट (Sarso Mandi Rate) 7725 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। लगभग सभी मंडियों में सरसों का न्यूनतम मूल्य 6700 रुपये है।

दिल्ली मंडी
सरसों भाव 6925 से 6950
चरखी दादरी मंडी 
सरसों भाव 6900 से 6925

ग्वालियर मंडी 
सरसों भाव 6700 से 6750 
नदबई मंडी
सरसों भाव 6753

नगर मंडी
सरसों भाव 6753 

कोटा मंडी (राजस्थान)
सरसों भाव  6753

बरवाला भाव 6600 से 6650

सुमेरपुर मंडी
सरसों भाव 7050 से 7060


जयपुर मंडी 
सरसों भाव 7100 से 7125

भरतपुर मंडी 
सरसों भाव 6753 
कामां मंडी 
सरसों भाव 6753 


सरसों सलोनी
कोटा भाव 7650

सरसों सीड
दिल्ली भाव 6900

सरसों सलोनी
शमसाबाद आगरा भाव 7725 
अलवर मंडी 
सरसों भाव 6800