hrbreakingnews.com

आधी रात को पंजाब में भयंकर ओलावृष्टि, हरियाणा में 2 दिन तूफान के साथ ओले गिरने का अलर्ट

Heavy Rain Alert :पिछले कई दिनों से देशभर में अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस समय में हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अब दोबारा फिर प्रदेश में 2 दिन तेज बारिश के साथ तुफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
आधी रात को पंजाब में भयंकर ओलावृष्टि, हरियाणा में 2 दिन तूफान के साथ ओले गिरने का अलर्ट

 

HR Breaking News (Heavy Rain Alert) : मौसम विभाग की और से प्रदेश में लगातार दो दिनों के  लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (India Meteorological Department) ने हरियाणा में (haryana weather updates) आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 15 और 16 अक्टूबर यानी अगले दो दिन तक हरियाणा प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं 14 अक्टूबर को रात के समय भारी ओलावृष्टि हुई। 

 

किसानों की बढ़ी चिंता (haryana weather)

 

आईएमडी (IMD Latest Updates) की और से जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश कि 15 और 16 अक्टूबर को तुफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इलाकों में भारी बरसात के साथ तुफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस वक्त हरियाणा प्रदेश में धान की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे मौके पर बरसात का होना किसानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि प्रदेश की अनाज मंडियों में भी फसलों के ढेर लगे हुए हैं। चलिए जान लेते हैं 15 और 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के किन-किन इलाकों में बरसात (haryana weather updates) होने की संभावना है।

15 अक्टूबर का जानिए हरियाणा मौसम (15 october ka mausam) 

 

आईएमडी की और  (India Meteorological Department) की तरफ से 15 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 अक्टूबर की सुबह राज्य के अधिकतर हिस्सों में बरसात हो चुकी है। हिसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में व्यापक बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के जींद, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आईएमडी की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि येलो अलर्ट वाले इलाकों में मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। 

16 अक्टूबर को जानिए कैसा रहेगा मौसम (weather updates)

मौसम विभाग की और से 16 अक्टूबर को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की और से जारी अलर्ट के अनुसार 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के हिसार, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन इस दौरान तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।