hrbreakingnews.com

Rooftop Solar वेंडर्स का फीडबैक लेगा बिजली निगम, उपभोक्ताओं से ली जाएगी रेटिंग

Rooftop Solar : अब छतों पर सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्तओं से बिजली विभाग वेंडर्स की फीडबैक लेगा। उसके हिसाब से वेंडर को नोटिस दिए जाएंगे। अब विभाग द्वारा इसको लेकर तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं की और से वेंडर्स को लेकर कई शिकायतें की जा रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 
Rooftop Solar वेंडर्स का फीडबैक लेगा बिजली निगम, उपभोक्ताओं से ली जाएगी रेटिंग

HR Breaking News (Rooftop Solar) :  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (pm surya ghar muft bijli yojana) के तहत घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने वाले वेंडर्स की कार्य प्रणाली पर अब बिजली निगम नजर रखेगा। सिस्टम लगने के बाद निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं को फोन कर उनसे वेंडर के काम व्यवहार और सेवाओं के बारे में जानकारी लेंगे। उपभोक्ताओं से यह भी पूछा जाएगा कि सोलर सिस्टम लगवाने में निर्धारित दरों से अधिक पैसे तो नहीं लिए गए और बाद में किस तरह की परेशानी आने पर वेंडर ने सहयोग किया या नहीं।

शिकायत मिलने पर तीन नोटिस होंगे जारी (Rooftop Solar system)

उपभोक्ता की ओर से शिकायत मिलने पर संबंधित वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तीन नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बावजूद वेंडर्स अगर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें पोर्टल पर डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद वह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नए सोलर सिस्टम लगाने के लिए काम नहीं कर सकेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने जा रहा है।

फोन पर ली जाएगी जानकारी

बिजली निगम (bijali nigam hisar)  उपभोक्ता से फोन पर ही वेंडर की रेटिंग लेगा। इसमें काम की गुणवत्ता, व्यवहार और शिकायतों के समाधान जैसे पहलुओं पर फीडबैक लिया जाएगा। उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर वेंडर की रेटिंग पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे नया सोलर सिस्टम लगवाने की योजना बना रहे लोगों को वेंडर का चयन करने में मदद मिलेगी। वे जान सकेंगे कि किस वेंडर्स की सेवाएं बेहतर है और किसके खिलाफ शिकायत है सामने आ रही है। 

वेंडर्स की ये शिकायतें आ रही सामने (Rooftop Solar system yojna)

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार वेंडर्स को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही है। कुछ मामलों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए मनमाने दाम वसूलने, सिस्टम लगने के बाद उसकी निगरानी नहीं करने और तकनीकी समस्या आने पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं करने और उपभोक्ताओं ने वेंडर के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई है। इन्हीं समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। इसका उद्देश्य योजना के तहत मिलने वाली सेवा में पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है। 

1500 वेंडर्स हैं पंजिकृत

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और राष्ट्रीय स्तर पर कुल मिलाकर करीब 1500 वेंडर पंजीकृत है। यह निर्धारित मानको के अनुसार पीएम सूर्य घर बिजली मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने के लिए अधिकृत है। अब उपभोक्ताओं से मिलने फीडबैक और शिकायततो के आधार पर ही इनकी कार्य प्रणाली की समीक्षा होगी। 

एसओपी हो चुकी जारी 

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह (DHBVN Managing Director Vikram Singh) ने बताया कि उपभोक्ताओं से फोन पर वेंडर्स के कामकाज व्यवहार की जानकारी ली जाएगी। कार्रवाई करने के लिए एसओपी जारी हो चुकी है। फीडबैक संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित वेंडर्स को नोटिस जारी किए जाएंगे।