Aaj Ka Mausam : दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बरसात, जानिए बिहार और यूपी में कैसा रहेगा मौसम
Today Weather Forecast : दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है और झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। बिहार में भी मूसलाधार बारिश (Bihar weather Update) के आसार हैं। वहीं, यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर हो सकते हैं। जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है...
HR Breaking News-(Today weather Update)। देशभर में मानसून फिलहाल सक्रिय होता नजर आ रहा है। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा ही है। इसकी वजह से नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश (IMD Rain alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में अभी उमस का दौर जारी है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
बारिश का सिलसिला जारी-
पूरे देश में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहा है। आज कई राज्यों में भीषण बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से नदी-नदियां उफान पर आ गई हैं। वहीं दो दिन पहले बारिश हुई थी, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) में एक बार फिर उमस पड़ चुकी है। वहीं अब लोगों को बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, आज राजधानी में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं कई नदियां उफान पर चल रही है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कई जिले अलर्ट पर चल रहे हैं। प्रदेश (UP Weather Forecast) में अभी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 4 अगस्त को भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। फिलहाल बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।
बिहार में झमाझम बारिश की संभावना-
बिहार के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर पिछले 48 घंटो की बारिश होने की वजह से हालत बिगाड़ दी। हाल ये है कि पटना (Patna ka mausam) समेत कई जिलों में शहर जल जमाव परेशान हो गए हैं। कई स्कूलों को भी तेज बारिश भी बंद होने वाली है। वहीं कई घरों की छतों तक से पानी टपक रहा है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारीह करते हुए बताया कि आज भी राहत की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 4 अगस्त 2025 के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने चेतावनी दी है कि 'राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा चलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश (Madhya pardesh weather Update) के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आज 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर (MP Weather Forecast) को शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
