hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 9 November : अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Kal ka Mausam 9 November : नवंबर माह के पहले पखवाड़े में देशभर के कई राज्यों में बारिश रुक गई है और तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। हाल ही में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में तेज आंधी तूफान (Kal ka Mausam 9 November) के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते है कि आगामी दिनों में कहां-कहां बारिश हो सकती है।
 
 अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HR Breaking News (Kal ka Mausam) देशभर में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। देशभर के कई हिस्सों में तापमान (Kal ka Mausam) में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है। कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए मौसम विभाग ने किन राज्यों में बारिश की आशंका जताई है।

आज किन राज्यों में होगी बारिश 


आज 8 नवंबर को देश के चार राज्यों में बारिश (Rain Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। वहीं, आगामी 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

 

10 नवंबर को किन राज्यों में होगी बारिश 


10 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश (IMD Rain Alert) का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जिसमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु का नाम शामिल है।जहां आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

 

11 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे मेघा


11 नवंबर (Rain on November 11) को जम्मू कश्मीर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। वहीं, 12 नवंबर को जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

कब तक थमेगा बारिश का सिलसिला


मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि अभी आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बिजली कड़कने के साथ बारिश (Mausam Ka Update) के आसार जताए गए हैं। 14 नवंबर को भी जम्मू कश्मीर में ही बारिश के आसार है और अन्य राज्य में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है।